UP Police: कानपुर आउटर में पीआरवी का रिस्पांस टाइम खराब, एडीजी जोन ने दिए जांच के आदेश, देखें अन्य आंकड़े
कानपुर आउटर पुलिस मदद के लिए देरी से पहुंच रही है। पीआरवी रिस्पांस टाइम में कानपुर आउटर - 78वें नंबर पर है। एडीजी जोन ने आईजी रेंज कानपुर और आईजी रेंज झांसी को जांच दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर आउटर पुलिस घटना की सूचना पर सबसे देरी में पहुंच रही है। पीआरवी का रिस्पांस टाइम पूरे प्रदेश में सबसे खराब है। एडीजी जोन भानु भास्कर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को जांच के आदेश दिए हैं। आईजी रेंज कानपुर और आईजी रेंज झांसी अपने अपने रेंज में जांच कर दस दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपेंगे। यूपी-112 कंट्रोल रूम नंबर पर पहुंचने वाली सूचनाओं पर पीआरवी व जेब्रा पर तैनात पुलिस पहुंचती है।
पुलिस मुख्यालय से जारी आंकड़ों से पता चला कि कानपुर आउटर में औसतन 15 मिनट में पुलिस सूचना पर पहुंच रही है। रिस्पांस टाइम में आउटर पुलिस सबसे नीचे 78वें नंबर पर है। यही नहीं कानपुर रेंज के कई अन्य जिलों का भी यही हाल है। सबसे बेहतर रिस्पांस टाइम रेंज में फतेहगढ़ का आठ मिनट 23 सेकेंड है। जबकि औरैया कर 12 मिनट 44 सेकेंड, कानपुर देहात का 11 मिनट 03 सेकेंड व कन्नौज का 10 मिनट 23 सेकेंड है।
एडीजी ने दिए जांच के आदेश
एडीजी ने कानपुर रेंज में खराब रिस्पांस टाइम की जांच आईजी प्रशांत कुमार को दी है। इसी क्रम में झांसी में रेंज के तीनों जिलों झांसी, ललितपुर व जालौन में भी पीआरवी रिस्पांस टाइम की जांच झांसी आईजी रेंज करेंगे। एडीजी ने तत्काल निर्देश दिए हैं कि सूचना पर कम से कम समय में पहुंचे। शिकायत का संज्ञान लेकर कार्रवाई करें और उच्चाधिकारियों को जानकारी दें।