{"_id":"5782b0b04f1c1b976b7f9ffd","slug":"respected-minister-broken-roads-again-like-papad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी! फिर पापड़ की तरह टूटी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी! फिर पापड़ की तरह टूटी सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 11 Jul 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
गुजैनी वॉटर बाक्स रोड का हाल।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 जून को बिठूर-परियर पुल का उद्घाटन करते समय लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सड़कें फौलाद जैसी होने और उनमें एक भी गड्ढा न होने का दावा किया था, पर हकीकत इसके उलट है। सड़कें पापड़ जैसी टूट रही हैं। रविवार को भी चार जगह सड़कें धंस गईं, इनमें से तीन सड़कें पीडब्लूडी की ही हैं।
इनके आसपास बैरिकेडिंग न होने से हादसे की आशंका है। कमिश्नर मुहम्मद इफ्तिखारुद्दीन के निर्देश भी बेअसर साबित हो रहे हैं। 50 लाख से ज्यादा शहरवासी इसका खामियाजा भुगतने के लिए मजबूर हैं। उधर, विशेषज्ञ इसकी वजह घटिया पाइप लाइनें और मरम्मत में खानापूरी होना बता रहे हैं। कंपनीबाग हनुमान मंदिर के पास सड़क और फुटपाथ पर सात-आठ मीटर व्यास में सड़क धंस गई। करीब पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया।
मंदिर के पास रहने वाले अरविंद ने बताया कि चार दिन पहले फुटपाथ के इंटरलाकिंग टाइल्स मामूली से धंसे थे। फिर गड्ढा बड़ा होता जा रहा है। आसपास ईंटें रख दिए हैं लेकिन बैरिकेडिंग न होने से हादसे का अंदेशा है। इसी तरह आजाद नगर में चिड़ियाघर रोड पर पाइप लाइन में लीकेज से सड़क धंस गई।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी संतोष कुमार ने बताया कि पानी भरने से सड़क धीरे-धीरे धंसती जा रही है। कई जगह यह फूल भी गई है। उधर, काकादेव एम-ब्लाक में गोपाला टावर के सामने सड़क धंसने की सूचना दोपहर में नगर निगम कंट्रोल रूम में दी। वहीं, 10 दिन पहले धंसी वीआईपी रोड मलबा डलवा कर समतल कर दी गई है। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता ने बताया कि खोखली हो चुकी यह सड़क फिर धंसने की आशंका है इसलिए 15 दिन नजर रखने के बाद सड़क दोबारा बनवाई जाएगी।
माल रोड की मरम्मत शुरू
‘अमर उजाला’ में रविवार को माल रोड में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास सड़क धंसने की खबर प्रकाशित होते ही जल निगम ने मरम्मत शुरू कराई। जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर बीके सिंह ने बताया कि लीकेज ठीक कराकर सड़क समतल कराई जाएगी।
जीटी रोड धंसी
जीटी रोड के गांधी ग्राम मोड़ पर सुबह गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रक का अगला पहिया धंस गया। इससे सड़क पर लगभग छह फीट गहरा गड्ढा हो गया। सड़क के नीचे सीवर लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे गुस्साए गांधी ग्राम वार्ड के पार्षद मनोज यादव सहित अन्य इलाकाई लोग हंगामा करने लगे। पार्षद के अनुसार इसी मोहल्ले में रहने वाले संजय द्विवेदी ने इस ट्रक से गिट्टी मंगाई थी।