फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Resolved to spread the teachings of Saint Ravidas to everyone

Kanpur News: संत रविदास के उपदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Thu, 13 Feb 2025 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Resolved to spread the teachings of Saint Ravidas to everyone
कानपुर। संत रविदास की जयंती पर बुधवार को शहरभर में कार्यक्रम हुए। विजयनगर स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से संत रविदास जयंती समारोह समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ विचार गोष्ठी व महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद हुआ।
विज्ञापन

शोभायात्रा में रथों पर सवार बच्चे संत रविदास का जीवंत चित्रण प्रस्तुत कर रहे थे। जगह–जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गाें से होते हुए ईदगाह और वहां से नानाराव पार्क जाकर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि संत रविदास ने जाति-पाति को मिटाकर समस्त मनुष्यों को आपस में मिलजुल कर रहने का उपदेश दिया। उन्होंने बाहरी आडंबर, ढोंग व पाखंडवाद पर करारा प्रहार किया। समिति के अध्यक्ष राधेश्याम भारतीय ने कहा कि सामंतवाद की अंधेरी गुफाओं में दफन अपने गौरवशाली इतिहास की गुत्थी को सुलझाने के लिए हमें एकजुट होना होगा। इस दाैरान संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता एससी-एसटी आयोग के पूर्व निदेशक आरडी चंद्रहास ने की। यहां शिवकुमार कुरील, नवीन चंद्र यादव, बीपी आंबेडकर, मुन्ना हजारिया, आरके भास्कर आदि रहे।
विज्ञापन


ट्राई साइकिल की वितरित
फूलबाग में संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विधायक नीलिमा कटियार ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित कीं। यहां पर बीपी आंबेडकर, कोमल सिंह, दिनेश सिंह, किरन कुमार, जैनाथ गौतम, ओपी सिंह, सुधा गौतम, श्रवण कुमार बौद्ध आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाईलैंड से मंगाई बुद्ध प्रतिमा का किया अनावरण
आवास विकास-3 आंबेडकरपुरम कल्याणपुर स्थित बोधिसत्व बुद्ध विहार व विपश्यना केंद्र में बुद्ध प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह प्रतिमा थाईलैंड से लाई गई है। मुख्य अतिथि भदंत दिपांकर महास्थविर व विधायक नीलिमा कटियार रहीं। इस अवसर पर 60 धम्म उपासकों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक विकास समिति की ओर से किया गया। यहां पर अध्यक्ष चंद्रभान चौधरी, महामंत्री डॉ. प्रशांत कुमार बौद्ध, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामनारायण कुरील आदि रहे।


रंगारंग कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
संत शिरोमणि गुरु रविदास जन कल्याण समिति की ओर से ईदगाह चौराहा स्थित संत रविदास आश्रम में संत रविदास की जयंती पर मेला समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजिस्ट, विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह रहे। मुख्य वक्ता डॉ. दुर्गेश कुमार ने भी विचार रखे। इस दौरान आश्रम में पढ़ने वाले बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अध्यक्षता राज बहादुर व संचालन रोशन लाल कुरील ने किया। यहां अशोक कुमार, डॉ. लीला प्रसाद, आशारानी, अजीत कुमार, रोशन लाल कुरील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed