{"_id":"65ddbcb437566d615d07bef5","slug":"resignation-submitted-by-creating-fake-social-media-account-sp-district-president-said-opposition-parties-are-2024-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर सौंपा त्यागपत्र, सपा जिलाध्यक्ष बोले- विपक्षी पार्टियों ऐसा करवा रही हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर सौंपा त्यागपत्र, सपा जिलाध्यक्ष बोले- विपक्षी पार्टियों ऐसा करवा रही हैं
Tue, 27 Feb 2024 04:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 27 Feb 2024 04:21 PM IST
सार
Banda News: जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को साक्ष्य के साथ शिकायती पत्र देकर अराजकतत्वों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा उनकी छवि को धूमिल करने के लिए विपक्षी पार्टियों के द्वारा अराजकतत्वों के जरिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
डॉ. मधुसूदन कुशवाहा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को त्यागपत्र सौंपने और छवि को धूमिल करने का मामला सामने आया है। सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
अतर्रा कस्बे के ब्रह्म नगर मोहल्ला निवासी डॉ. मधुसूदन कुशवाहा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। दो दिन पूर्व अराजकतत्वों के द्वारा उनके फर्जी फेसबुक आईडी को बनाकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को जिलाध्यक्ष के पद से त्यागपत्र दिए जाने का फर्जी लेटर वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद से सियासी गलियारों सहित पार्टी के भीतर हड़कंप मच गया था। फर्जी लेटर वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने अपनी सोशल मीडिया की आईडी से बाकायदा वीडियो में संवाद करके अराजकतत्वों के द्वारा ऐसा कृत्य किए जाने की जानकारी भी दी थी।
विज्ञापन
विपक्षी पार्टियों के द्वारा ऐसा किया जा रहा है
मंगलवार को जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को साक्ष्य के साथ शिकायती पत्र देकर अराजकतत्वों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा उनकी छवि को धूमिल करने के लिए विपक्षी पार्टियों के द्वारा अराजकतत्वों के जरिए ऐसा किया जा रहा है।