फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Residential schools for girls to be built in seven blocks, 170 crore to be spent.

Kanpur News: सात ब्लॉकों में बनेंगे बालिका आवासीय विद्यालय, 170 करोड़ होंगे खर्च

Thu, 22 Oct 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Residential schools for girls to be built in seven blocks, 170 crore to be spent.
कानपुर। जिले के सात विकासखंडों में मुख्यमंत्री आवासीय बालिका विद्यालयों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में कानपुर नगर के सात विद्यालयों को शामिल करते हुए निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की है। भीतरगांव, बिल्हौर, घाटमपुर, कल्याणपुर, पतारा, सरसौल और शिवराजपुर में बनने वाले इन विद्यालयों पर करीब 169.67 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रत्येक विद्यालय के निर्माण की अनुमानित लागत 24.23 करोड़ रुपये रखी गई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा अनुभाग-5 के संयुक्त सचिव लाल मणि यादव ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। बीएसए हरिओम सिंह ने बताया कि आदेश के अनुसार प्रत्येक विद्यालय के लिए पहली किस्त के रूप में करीब 12.12 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हालांकि, आदेश में निर्माण शुरू होने और पूरा होने की समयसीमा का उल्लेख नहीं है। शासन ने समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक को स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार निर्माण संबंधी आगे की कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। जिन विकासखंडों के प्रस्ताव अभी नहीं भेजे गए हैं, वहां मानक के अनुसार भूमि उपलब्ध कराकर प्रस्ताव भेजने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed