फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reserve Bank reached the semi-finals with a win

Kanpur News: जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची रिजर्व बैंक

Sun, 07 Jun 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Reserve Bank reached the semi-finals with a win
कानपुर। केसीए के केडीएमए क्रिकेट लीग में दो महत्वपूर्ण मुकाबले खेले गए। सीनियर डिवीजन में विनर्स क्लब ने कानपुर साउथ को 71 रन से हराया। जूनियर डिवीजन के क्वार्टर फाइनल में रिजर्व बैंक ने केएन टाइटंस को 47 रन से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर सीनियर डिवीजन का मैच हुआ। विनर्स क्लब ने 31.1 ओवर में 264 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। आशुतोष वर्मा ने 67 रन, प्रियांशु रावत ने 56 रन और प्रथम बाथम ने 49 रन बनाए। गेंदबाजी में शौर्यदीप ने तीन विकेट लिए। कानपुर साउथ 31.3 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। अमन यादव ने 54 रन और उत्कर्ष यादव ने 44 रन का योगदान दिया। अखिलेश निषाद और कृष्णा मिश्रा ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

जूनियर डिवीजन के क्वार्टर फाइनल में रिजर्व बैंक ने 32 ओवर में नौ विकेट पर 173 रन बनाए। सतीश जायसवाल ने 37 रन, अमित मिश्रा ने 27 रन और रतनेश ने 26 रन बनाए। नवल कुमार ने तीन विकेट हासिल किए। जवाब में केएन टाइटंस की पूरी टीम 28.2 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। राज आर्यन ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। अमित मिश्रा, शशांक शेखर और शिवम पाण्डे ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed