फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Research revealed: Risk of heart attack and brain stroke due to magnesium deficiency in kidney patients

शोध में हुआ खुलासा: गुर्दा रोगियों में मैग्नीशियम की कमी से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

Wed, 21 Jun 2023 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Research revealed: Risk of heart attack and brain stroke due to magnesium deficiency in kidney patients
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शरीर में खनिज (मिनरल) मैग्नीशियम की कमी होने से वैसे भी कई तरह की दिक्कत होती हैं लेकिन इसकी कमी अगर गुर्दा रोगी को हो जाए तो उसे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। गुर्दा रोगी को यह खतरा गर्दन के नस की पर्त मोटी होने से होता है। मैग्नीशियम की कमी इस नस की पर्त को मोटा कर देती है। इस तथ्य का खुलासा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के शोध में हुआ है।

विज्ञापन


मैग्नीशियम की कमी से गुर्दा रोगियों को यह नुकसान अभी तक आमतौर पर विशेषज्ञों की जानकारी में नहीं है। इस खुलासे के बाद गुर्दा रोगियों के इलाज की गाइडलाइन में मैग्नीशियम की जांच को शामिल कर लिया गया है। गुर्दा रोगियों को इस संबंध में जानकारी भी दी जाती है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की उपप्राचार्य डॉ. रिचा गिरि की देखरेख में यह शोध डॉ. इशिता रस्तोगी ने किया है। उन्होंने बताया कि दो साल चले इस शोध में 58 क्रोनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) के रोगियों को शामिल किया गया।

विज्ञापन

इसमें 25 महिला और 33 पुरुष रोगी रहे हैं। जांच में इन रोगियों की गले की नस की पर्त मोटी पाई गई। इनमें मैग्नीशियम की कमी रही है। इसका लेवल बढ़ाए जाने से रोगियों को फायदा हुआ है। सीकेडी के रोगी मैग्नीशियम की कमी दूर कर हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक से हिफाजत में रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मिनरल की कमी पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता था। नस की अंदरूनी पर्त मोटी होने से खून का थक्का जम सकता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का डर रहता है।

केस-एक:
सिविल लाइंस के रहने वाले गुर्दा रोगी दिवाकर (60) को जाड़े में हार्ट अटैक आया था। इसके साथ ही उनके गुर्दे की दिक्कत और बढ़ गई थी। उन्होंने बताया कि जांच कराई गई तो मैग्नीशियम की कमी निकली थी। बाद में डाइटीशियन से चार्ट तैयार कराया। अब उसी लिहाज से भोजन करते हैं।

केस-दो:
जाजमऊ के रहने वाले जगमोहन वर्मा (52) 10 साल से गुर्दे की दवा खा रहे हैं। उन्हें भी बीपी बढ़ने पर ब्रेन स्ट्रोक का लक्षण आया था। निजी अस्पताल में इलाज से ठीक हुए। बाद में विस्तृत जांचें कराने पर मैग्नीशियम का लेवल कम निकला। बताया कि अब खाने-पीने में एहतियात बरत रहे हैं।

मैग्नीशियम की कमी से यह लक्षण आते हैं
अधिक थकान, भूख न लगना, शरीर में चुभन, मांसपेशियों में दर्द, ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ना आदि।

ऐसे करें बचाव
- हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं।
- बींस, दाल, राजमा आदि दलहनों का सेवन करें।
- जौ, ब्राउन राइस, बाजरा, अंकुरित अनाज खाएं।
- भोजन में मौसमी फलों, सब्जियों की मात्रा बढ़ा दें।
- ज्वार की रोटी, मछली, बादाम, मक्खन-टोस्ट खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed