{"_id":"64de05b9e69318c6a605b897","slug":"rescue-of-bulls-climbed-on-the-fourth-floor-of-the-tehsil-one-was-craned-and-the-other-was-brought-down-from-2023-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: तहसील की चौथी मंजिल पर चढ़े सांड़ों का रेस्क्यू, एक को क्रेन...तो दूसरे को जीने से उतारा नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: तहसील की चौथी मंजिल पर चढ़े सांड़ों का रेस्क्यू, एक को क्रेन...तो दूसरे को जीने से उतारा नीचे
Thu, 17 Aug 2023 05:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 17 Aug 2023 05:05 PM IST
सार
Hardoi News: सवायजपुर के पशु चिकित्सक डॉ. आरपी शर्मा व भरखनी के डॉ. एनके गुप्ता के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की टीम ने रेस्क्यू चला कर एक सांड को जीने के रास्ते नीचे उतारा। वहीं, दूसरे को क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
तहसील की मंजिल पर चढ़े सांड़ों का रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में सवायजपुर के तहसील परिसर में लेखपालों के लिए बने आवासों की चौथी मंजिल पर चढ़े दो सांडों को बमुश्किल नीचे उतारे जा सका। मामले में फायर बिग्रेड टीम के द्वारा हाथ खड़े कर दिए गए थे। एसडीएम डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया रूपापुर शुगर मिल से आई क्रेन की मदद से एक सांड को उतरवाया गया।
विज्ञापन
सवायजपुर के पशु चिकित्सक डॉ. आरपी शर्मा व भरखनी के डॉ. एनके गुप्ता के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की टीम ने रेस्क्यू चला कर एक सांड को जीने के रास्ते नीचे उतारा। वहीं, दूसरे को क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया। डॉ. शर्मा ने बताया बताया कि दोनों सांड़ों को प्राथमिक उपचार के बाद खितौली गौशाला भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि तहसील परिसर में लेखपालों के लिए आवास बने हैं। इन दो मंजिला आवासों की तीसरी मंजिल पर किसी तरह दो सांड़ पहुंच गए। सूचना पर अग्निशमन विभाग और पशुपालन विभाग के अफसरों के साथ रेस्क्यू टीम पहुंच गई थी। कल शाम तक कड़ी मशक्कत के बाद भी दोनों सांड़ नीचे नहीं उतारे जा सके।
विज्ञापन
ऊंचाई अधिक होने के कारण नहीं पहुंच सकी थी क्रेन
एसडीएम अरुणिमा श्रीवास्तव का कहना है कि ऊंचाई अधिक होने के कारण बड़ी क्रेन से ही दोनों सांड़ उतारे जा सकते हैं। बड़ी क्रेन तहसील के अंदर लाई नहीं जा सकती। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर आरपी शर्मा, डॉक्टर अभिषेक मोबाइल वेटनरी यूनिट के साथ मौके पर मौजूद रहे थे।