फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Representatives of terrorists and radical Islamic forces work to spread hatred - Togadia

Jalaun: प्रवीण तोगड़िया बोले- अगर मेरा बस चले तो मौलाना-मौलवियों को शिवालय ले आऊं

Mon, 16 Jan 2023 08:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2023 08:44 PM IST
सार

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कराना था। मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। अब हमारा संगठन देश में हिंदुओं के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहा है।
 

विज्ञापन
Representatives of terrorists and radical Islamic forces work to spread hatred - Togadia
डॉ. प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर मेरा बस चले तो मौलाना-मौलवियों को शिवालय ले आऊं। ये लोग विपक्षी दलों के सहयोग से माहौल खराब कर रहे हैं। यह आरोप अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकारों से चर्चा में लगाया। वह राष्ट्रीय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के मस्जिदों में जाने के सवाल का जवाब दे रहे थे। कहा कि वह तो मस्जिद नहीं जाएंगे, लेकिन उनका बस चले तो वह मौलाना-मौलवियों को शिवालय जरूर ले लाएंगे।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सुशीलनगर में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांतीय मंत्री गणेश द्विवेदी के आवास पर तोगड़िया ने पत्रकारों से चर्चा की। कहा कि हमारा पहला लक्ष्य अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कराना था। मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। अब हमारा संगठन देश में हिंदुओं के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहा है। 
विज्ञापन


कहा कि भारत में बहुसंख्यक होने के बावजूद हिंदू हिंसा पर विश्वास नहीं करते हैं। इसके बावजूद आतंकवादी और कट्टरपंथी ताकतों के नुमाइंदे नफरत फैलाने का करते हैं। ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई होना चाहिए। तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं के गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा का प्रबंध किया है। इसके अलावा एक हेल्पलाइन शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमार होने पर कोई भी हिंदू परिवार फोन कर मदद ले सकता है। उसे डॉक्टर और दवाओं की व्यवस्था की जाएगी। राहुल गांधी की पद यात्रा पर कहा कि पदयात्रा करने से सेहत ठीक रहती है। पदयात्रा से वह अपनी पार्टी की सेहत सुधारने का काम करेंगे। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री रामजी तिवारी, शिवमोहन सिंह,नीरज श्रीवास्तव, अरुण द्विवेदी, हरिओम दुबे आदि मौजूद रहे।


लोगों में हिंदुत्व की भावना जगाएं
महेवा के गुलजारी सिंह मदारी सिंह इंटर कॉलेज में तोगड़िया ने संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गांव - गांव में जाकर बच्चों बुजुर्गों व युवाओं में हिंदुत्व की भावना जगाएं। गोसेवा को लक्ष्य बनाकर कार्य करें। जब तक हम हिंदू धर्म के लोग एकजुट होकर सशक्त भारत का निर्माण नहीं करेंगे, तब तक बहन और गोमाता पर ऐसे ही जुल्म होता रहेगा। राकेश सिंह, मानवेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed