{"_id":"6adbc98fb0e84456e20a0bbf","slug":"report-sought-on-including-valmiki-ashram-in-bithoor-in-the-ramayana-circuit-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1691957-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिठूर के वाल्मीकि आश्रम को रामायण सर्किट से जोड़ने के लिए मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिठूर के वाल्मीकि आश्रम को रामायण सर्किट से जोड़ने के लिए मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। ऐतिहासिक और धार्मिक क्षेत्र बिठूर के वाल्मीकि आश्रम को रामायण सर्किट के रूप में विकसित करने और क्षेत्र का सुंदरीकरण कराने की दिशा में पहल तेज हो गई है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है। सांसद रमेश अवस्थी ने मुख्य सचिव से जल्द रिपोर्ट भेजने पर जोर दिया है। सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत बिठूर को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पिछले साल 11 सितंबर और इस साल 11 मार्च को केंद्रीय पर्यटन मंत्री को पत्र लिखे थे।
पत्र में बिठूर के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख किया था। इसमें वाल्मीकि आश्रम, ब्रह्मावर्त घाट, नाना साहेब स्मारक और पत्थर घाट जैसे प्रमुख स्थलों का समुचित विकास न होने की बात कही थी। इसके साथ प्रसाद योजना के तहत वाल्मीकि आश्रम को रामायण सर्किट से जोड़कर बिठूर के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण, विकास और सुंदरीकरण कराने की मांग की थी। सांसद ने बताया कि अब केंद्र सरकार ने इस कार्य के संबंध में प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट पहुंचते ही प्रस्ताव स्वीकृत कराने की कोशिश की जाएगी।