{"_id":"6878054fcb6eb3f49c01641f","slug":"report-on-two-lawyers-for-attempting-to-rape-a-female-advocate-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1190475-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: महिला अधिवक्ता से दुष्कर्म के प्रयास पर दो वकीलों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: महिला अधिवक्ता से दुष्कर्म के प्रयास पर दो वकीलों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। कोतवाली पुलिस ने महिला अधिवक्ता की शिकायत पर दो अधिवक्ताओं के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, धमकी देना, एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार ने मामले की जांच की। बुधवार देर शाम दोनों पर एफआईआर हुई।
महिला अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि उनके चैंबर में आए दिन दो अधिवक्ता आकर शराब पीते, अश्लील वीडियो देखते और उनसे छेड़छाड़ का प्रयास करते थे। उन्होंने इसकी शिकायत कानपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से की थी, जिस पर दोनों अधिवक्ता नौ मई 2025 की शाम करीब पांच बजे उनके चैंबर में आ गए।
दोनों ने चैंबर का दरवाजा बंद कर उनसे दुष्कर्म का प्रयास किया। चिल्लाने पर अश्लील हरकत कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि आरोपी अधिवक्ता कौशल उपाध्याय और धीरज पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।