{"_id":"6643936b8ce651cd0c07824a","slug":"report-on-two-including-veterinarian-kanpur-news-c-220-1-akb1003-112487-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पशु चिकित्सक समेत दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पशु चिकित्सक समेत दो पर रिपोर्ट
Tue, 14 May 2024 10:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 14 May 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
शिवली। क्षेत्र के सिंहपुर में 17 मवेशियों की वैक्सीन लगाने के बाद मौत हो गई थी। मामले में पशुपालक की तहरीर पर पशु चिकित्सक समेत दो पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
कोतवाली के सिंहपुर निवासी पशुपालक सुरेश ने पुलिस को बताया कि 8 मई को उसके दो बकरे व बकरियां एकाएक बीमार पड़ गई थी। इस पर उसने डायल सेवा 1962 पर फोन कर डॉक्टर को बुलाया। इस पर डाॅ. राहुल कटियार अपने साथी के साथ इलाज करने आए। आरोप लगाया कि उन्होंने 17 बकरे व बकरियाें को वैक्सीन लगाई। इससे उनकी मौत हो गई। पशुपालक ने पुलिस से गलत इलाज का शक जताते हुए शिकायत की थी। इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पशुपालक की तहरीर पर पशु चिकित्सक व उनके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।