{"_id":"6643920cc421ee44b10e9caa","slug":"report-on-two-including-sp-leaders-brother-for-threatening-to-vote-kanpur-news-c-220-1-akb1007-112469-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वोट के लिए धमकाने में सपा नेता के भाई समेत दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वोट के लिए धमकाने में सपा नेता के भाई समेत दो पर रिपोर्ट
Tue, 14 May 2024 10:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 14 May 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
रूरा। कस्बा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे सपा नेता के भाई व सभासद के पति के बीच रविवार को बहस हो गई थी। मामले में पुलिस ने सभासद के पति की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ वोट डालने के लिए धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
रूरा नगर पंचायत की सभासद अंजू गुप्ता के पति रवि शंकर गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार शाम साढ़े छह बजे वह अपनी गुमटी पर बैठा था। तभी वहां आए विनय सिंह व जगमोहन सिंह ने उसके ऊपर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को वोट देने के लिए दबाव बनाने लगे। वोट देने से इंकार करने पर आरोपियों ने गुमटी जला देने की धमकी दी। थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि रविवार शाम को दोनों के बीच चुनाव को लेकर बहस हुई थी। मामले में सभासद पति की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।