{"_id":"5e270ea68ebc3e4b02584756","slug":"report-on-five-including-former-samajwadi-party-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत पांच पर रिपोर्ट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत पांच पर रिपोर्ट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Tue, 21 Jan 2020 08:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 Jan 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलूथोक निवासी युवक ने समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली समेत पांच लोगों के विरुद्ध दीवार गिराने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट बघौली थाने में दर्ज कराई है। आलूथोक निवासी छोटेलाल गुप्ता पुत्र सीताराम गुप्ता ने बताया कि गत शनिवार को वह बघौली कस्बे में स्थित अपने प्लाट पर निर्माण कार्य करा रहा था।
इसी दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली, आलोक गुप्ता पुत्र कमलेश गुप्ता, अफसर पुत्र अख्तर अली, सत्तार पुत्र अज्ञात और एक अज्ञात मौके पर आ गए और निर्माण कार्य बंद करने को कहा। काम न बंद करने पर आरोपियों ने गाली गलौज किया और दीवार को गिरा दिया। जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली ने बताया कि उनकी छवि खराब करने के लिए साजिश की जा रही है। भूमि का विवाद है, लेकिन निर्माण कार्य स्वयं मालिक ने ही गिराया था। उन्होंने कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।