फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on businessman for tax evasion of Rs 2 crore by creating fake firm

Kanpur News: फर्जी फर्म बनाकर दो करोड़ की कर चोरी में कारोबारी पर रिपोर्ट

Mon, 09 Mar 2026 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Report on businessman for tax evasion of Rs 2 crore by creating fake firm
कानपुर। फर्जी फर्म बनाकर दो करोड़ की कर चोरी करने का मामला बेकनगंज थाने में दर्ज हुआ है। राज्यकर सहायक आयुक्त के निरीक्षण के दौरान बताई जगह पर कोई भी फर्म नहीं मिली। कूटरचित दस्तावेज और फर्जी बिजली के बिल मिलने पर कारोबारी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बीमा बिहार कॉलोनी निवासी प्रभात कुमार चौधरी राज्य कर विभाग में एसआईबी सहायक आयुक्त हैं। उन्होंने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बीते साल 18 जून को गुप्ता ट्रेडर्स को जीएसटी नंबर जारी किया गया था। फर्म मालिक निखिल गुप्ता का नाम दर्ज है। उन्होंने लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र का पता और बैंक का डिटेल देकर जीएसटी पंजीकरण लिया था। वित्तीय वर्ष 2025-2026 में फर्म ने लगभग 5.58 करोड़ रुपये इनवर्ड सप्लाई दिखाते हुए करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा किया।
विज्ञापन

इसी बोगस आईटीसी का उपयोग करते हुए लगभग 5.58 करोड़ रुपये की आउटवर्ड सप्लाई दर्शाई गई जबकि अन्य फर्मों को भी आईटीसी पास ऑन कर दी गई। जांच में करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी हुई है। उन्होंने 12 फरवरी को फर्म के पते पर निरीक्षण किया तो फर्जीवाड़ा खुल गया। बेकनगंज थाना प्रभारी मो. मतीन ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed