फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report of violation of code of conduct filed on Minister of State and District President of AAP

राज्यमंत्री व आप के जिलाध्यक्ष पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Jan 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Report of violation of code of conduct filed on Minister of State and District President of AAP
कानपुर देहात। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सिकंदरा से प्रत्याशी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल के खिलाफ सिकंदरा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष व भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आशुतोष पांडेय की कार में हूटर लगा मिलने पर अकबरपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हूटर जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार विशाल सिंह यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 27 जनवरी को सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने कसोलर गांव में कार्यकर्ताओं के साथ चौपाल लगाई। बिना अनुमति हुए कार्यक्रम में जहां अचार संहिता का उल्लंघन किया गया वहीं कोविड नियमों का भी पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन

मामले में नायब तहसीलदार की तहरीर पर राज्यमंत्री व उनके 50 समर्थकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं यातायात निरीक्षक शिवकांत शुक्ला ने अकबरपुर कोतवाली में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष पांडेय व चार अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात निरीक्षण ने तहरीर में कहा है कि गुरुवार को माती मुख्यालय में आप जिलाध्यक्ष की हूटर लगी गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी में जिलाध्यक्ष समेत पांच लोग सवार थे लेकिन मास्क नहीं लगाए थे। गाड़ी के हूटर जब्त कर चालान किया गया है। अकबरपुर कोतवाल प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed