फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report of dowry death on six including husband after the death of married woman

Kanpur News: विवाहिता की मौत पर पति समेत छह पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Fri, 15 Mar 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 15 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Report of dowry death on six including husband after the death of married woman
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के दुवारी गांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई थी। मामले में मृतका के भाई ने बहनोई सहित 6 लोगों पर दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

टिकवापुर थाना सजेती निवासी राम गोपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बहन रूबी का विवाह दुवारी थाना गजनेर निवासी विकास के साथ 10 फरवरी 2023 को हिंदू रीति रिवाज के साथ किया था। शादी में सामर्थ्य के अनुसार उपहार दिए थे। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक चलता रहा। इसके बाद ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। बहनोई विकास, सास तारावती, ननद संगीता, भांजा कमल, भांजी शिवानी, नंदोई गुलाब आदि ने दहेज के लिए बहन को परेशान किया। यह बात बहन ने पिता व उसे फोन पर 13 मार्च को बताई थी। इसके बाद फोन कट गया। आरोप लगाया है कि गुरुवार को ससुराली जनों ने बहन को फंदा लगाकर मार डाला। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि दहेज हत्या में केस दर्ज किया गया है। विवेचना के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed