फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report of demanding extortion and threatening filed on five including the son of the accused of Bikru scandal

बिकरू कांड के आरोपी के पुत्र समेत पांच पर रंगदारी मांगने व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 14 Nov 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Report of demanding extortion and threatening filed on five including the son of the accused of Bikru scandal
शिवली। कुढ़वा गांव निवासी एक ट्रैवल्स एजेंसी संचालक ने बिकरू कांड के आरोपी के पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने और गोली मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली शिवली के कुढ़वा गांव निवासी दीपक कुमार शुक्ला ने पुलिस को बताया कि वह ट्रैवल्स एजेंसी चलाता है। उसकी गाड़ियां कानपुर नगर में चलती हैं।
आरोप लगाया कि करीब 15 दिन से बिकरू कांड के आरोपी गुड्डन त्रिवेदी उर्फ अरविंद का पुत्र सचिन त्रिवेदी उर्फ कन्हैया व उसके गुर्गे गांव निवासी सुधीर मिश्रा उर्फ बौआ, अनिरुद्ध त्रिवेदी उर्फ लालजी, उमेश त्रिवेदी व प्रह्लाद त्रिवेदी पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही मुकदमे में गवाही दिलवाने पर गोली मारने की धमकी दी जा रही है। 25 नवंबर तक रुपये नहीं देने पर उसे व चार अन्य भाइयों को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed