फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report lodged against driver of Jaipur company on death of foreman

Kanpur News: फोरमैन की मौत पर जयपुर की कंपनी के चालक पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 17 Jan 2025 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Report lodged against driver of Jaipur company on death of foreman
कानपुर। नवाबगंज थानाक्षेत्र स्थित रोडवेज कार्यशाला में बस की चेसिस के नीचे दबकर फोरेमैन की मौत के मामले में जयपुर की कंपनी के चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्यशाला के उप मुख्य यांत्रिक अभियंता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। इधर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक फोरमैन के शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


अवधपुरी निवासी अनुराग अग्रवाल के मुताबिक वह उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की डॉ. राम मनोहर लोहिया कार्यशाला आजादनगर में उप मुख्य यांत्रिक अभियंता हैं। अनुराग ने बताया कि राजस्थान की कंपनी बीएमएमएस फैब्रिकेशन जयपुर ने चेसिस लेने के लिए चालक को कार्यशाला में भेजा था। टाटा की चेसिस से बस बाॅड़ी बनाई जानी थी। गोविंदपुरा थाना नीमका सीकर राजस्थान निवासी चालक कुंदन सिंह तंवर 15 जनवरी की दोपहर चेसिस को लेकर कार्यशाला से निकल रहा था। इसी दौरान वाहन को तेजी और लापरवाही से चलाने के कारण जूनियर फोरमैन मृत्युंजय कुमार की पहिये के नीचे दबकर मौत हो गई थी। नवाबगंज थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मृत्यु का कारण बनने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हादसे में फोरमैन की माैत के विरोध में कर्मचारियों ने गुरुवार को वर्कशाॅप में हड़ताल रखी। वर्कशाॅप यूनियन के नेता त्रिलोकी व्यास ने बताया कि जिस कंपनी के चालक से हादसा हुआ है, उससे 10 लाख रुपये आर्थिक मदद और विभाग से मृतक आश्रित को नौकरी देने की मांग को लेकर हड़ताल की गई थी। अधिकारियों ने मृतक के परिजन को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed