फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   report,jaanch,club

यूसुफ क्लब फर्जीवाड़ा में दो मुकदमे दर्ज कराए गए.

Sat, 14 May 2022 08:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
report,jaanch,club
20 अप्रैल को प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शहर में यूसुफ क्लब के नाम से चर्चित संपत्ति के मालिकाना हक को स्पष्ट करने के बाद जिला प्रशासन ने जमीन को सरकार के नाम पर दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के निर्देश पर लेखपालों की ओर से जालसाजों पर एक नहीं दो-दो एफआईआर अज्ञात में दर्ज कराई गई हैं।
अब सरकारी जमीनों के अभिलेखों में छेड़छाड़ करने वालों की जानकारी की जा रही है। इस बेशकीमती जमीन को हथियाने के लिए जनपद के कई प्रभावशाली लोग भी प्रयास में थे।

शहर के आईटीआई के ठीक सामने 16 करोड़ कीमत की दो बीघा एक बिस्वा जमीन पर कुछ लोगों ने यूसुफ क्लब के नाम से अपना कब्जा कर रखा था।
मामले की शिकायत हुई तो डीएम ने इसकी जांच कराई और 68 साल बाद 12 मई को बेशकीमती भूखंड सरकार के नाम दर्ज किया गया।
अब जालसाजी के पीछे शामिल रहे लोगों के विरुद्घ लेखपाल ओमप्रकाश की ओर से अज्ञात में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इसी क्रम में 20 अप्रैल को जिलाधिकारी आवास के ठीक पीछे तकरीबन 90 करोड़ कीमत की सोलह बीघे जमीन को भी शातिरों से मुक्त कराकर सरकार के नाम दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में लेखपाल अनपुम की ओर अज्ञात में एफआईआर दर्ज कराई गई। जमीनों के इन दोनों प्रकरणों को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed