{"_id":"5ecf9ec68ebc3e77cf679010","slug":"report-against-two-brothers-in-misdeed-with-minor-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुला मामला, मां ने दो युवकों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खुला मामला, मां ने दो युवकों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Thu, 28 May 2020 05:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 28 May 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही दो युवकों पर घर में घुसकर तमंचा के बल पर बारी-बारी दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाकर कोतवाली बिधूना में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर दोनों भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि वह और उसके पति एक फरवरी 2020 को रात को लगभग 9 बजे खेतों पर पानी लगाने गए थे।
गांव के दो युवक घर में घुस आए और नाबालिग पुत्री के सीने पर तमंचा लगाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। लोक लज्जा की वजह से उसने यह बात किसी से नहीं बताई। युवकों द्वारा पुत्री के साथ किए गए गलत काम के बाद पुत्री लगभग 3 माह से अधिक की गर्भवती हो गई है।
विज्ञापन
आरोपियों द्वारा बराबर धमकी दी जा रही है कि यदि शिकायत की तो जान से मार देंगे। जिस पर पर बुधवार को कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राम सहाय सिंह ने बताया कि बुधवार की रात एक महिला द्वारा पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।