फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report against parents on daughter's death

Kanpur News: बेटी की मौत पर माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 12 Dec 2024 11:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
Report against parents on daughter's death
सैफई। सात दिन पहले युवती ने जहर खाकर जान दे दी थी। पुलिस ने जांच करके बगैर मर्जी के शादी करने पर बेटी को खुदकुशी के लिए विवश करने पर माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट सैफई थाना प्रभारी तेज सिंह की ओर से दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना सैफई के निरीक्षक तेज सिंह यादव ने बताया कि चार दिसंबर को पिंडारी गांव निवासी मुकेश की बेटी प्रशंसा (29) की जहर खाने से मौत हो गई थी। छह दिसंबर को हाईकोर्ट से शादी का वेरीफिकेशन का आदेश थाने आया। जांच करने पर पता चला कि प्रशंसा ने बीते 24 अक्तूबर को इकदिल क्षेत्र के गांव नगला खूबी में रहने वाले विकास कुमार के साथ प्रयागराज में आर्य समाज में शादी कर ली थी। इससे पहले उसने एसएसपी को भी माता-पिता के खिलाफ प्रताड़ित करने का प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

उस प्रार्थना पत्र में प्रशंसा ने शादी का जिक्र नहीं किया था। एसएसपी के आदेश पर प्रशंसा के माता-पिता को समझाया था। इसके बावजूद भी माता-पिता ने इतना प्रताड़ित किया कि प्रशंसा ने खुदकुशी कर ली। इसके तहत मुकेश कुमार और उसकी पत्नी ममता देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed