{"_id":"5885af754f1c1bc37ecf3c84","slug":"remains-unresolved-in-kanpanibag","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनीबाग में समस्या जस की तस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनीबाग में समस्या जस की तस
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
कंपनीबाग में समस्या जस की तस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनीबाग चौराहे पर जलभराव की वजह से जलकल विभाग को चार दिन से वाटर लाइन में लीकेज ढूंढे नहीं मिल रहा है। आधी सड़क खुदी होने से रविवार को भी यातायात बाधित रही।
कंपनीबाग चौराहे पर जलकल विभाग की पाइप लाइन टूटने से सुबह और शाम जलापूर्ति के दौरान सड़क पर कई जगह पानी भर जाता है। वहीं, करीब 15 दिन से रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जलकल विभाग ने 19 जनवरी को जेसीवी से गड्ढा खुदवाया था। लीकेज न मिलने से अब सड़क धंसने का खतरा मंडराने लगा है। जलकल विभाग जोन-6 के अधिशासी अभियंता योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि 21 तारीख से मजदूर लगाकर लगातार खुदाई कराई जा रही है। महाप्रबंधक आरपीएस सलूजा के मुताबिक जल्द लीकेज को ठीक कराया जाएगा।