फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Religious place damaged during Metro construction, Bajrang Dal uproar, Mayor resolved the matter

Kanpur: मेट्रो निर्माण के दौरान धार्मिक स्थल हुआ क्षतिग्रस्त, बजरंग दल का हंगामा, महापौर ने मामला सुलझाया

Wed, 11 Jan 2023 08:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 Jan 2023 08:10 PM IST
सार

स्वरूपनगर में मेट्रो निर्माण के दौरान धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची महापौर प्रमिला पांडेय ने मामला शांत कराया

विज्ञापन
Religious place damaged during Metro construction, Bajrang Dal uproar, Mayor resolved the matter
स्वरूप नगर में इसी निर्माणाधीन धार्मिक स्थल को लेकर हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के स्वरूपनगर में एलएलआर मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को एक  हनुमान मंदिर के निर्माण पर विवाद हो गया। नगर निगम दस्ते के निर्माण रुकवाने पर बजरंग दल ने हंगामा किया। इसकी सूचना पर महापौर प्रमिला पांडेय और पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

महापौर ने मेट्रो अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह धार्मिक स्थल जितने हिस्से में बना था और जैसा बना था, उसी तरह उतनी ही जमीन पर बनवाया जाएगा। इसे सड़क की तरफ न बढ़ाया जाए। महापौर ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया है।
विज्ञापन

हैलट से मोतीझील रोड पर एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक निर्माण के दौरान पोस्टमार्टम हाउस के सामने की तरफ फुटपाथ पर स्थित मंदिर के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। मंदिर संचालक ने 10 दिन पहले इसे बनवाना शुरू किया था। मंदिर के पीछे के हिस्से को बढ़ाकर बनाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर नगर निगम ने आपत्ति जताई, तो बजरंग दल के कार्यकर्ता निर्माण रुकवाने का विरोध करने लगे। महापौर ने बताया कि मेट्रो के निर्माण के दौरान यह धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त हुआ था। मेट्रो अधिकारियों से इस धार्मिक स्थल को पूर्व निर्धारित स्थल में ही पहले की तरह बनवाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed