{"_id":"680f399ec13ca29194043df1","slug":"relief-trains-will-start-running-again-on-lucknow-kanpur-route-from-tomorrow-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत: कल से लखनऊ-कानपुर रूट पर फिर दौड़ेने लगेंगी ट्रेनें, 20 मार्च से रोका गया था रेल यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: कल से लखनऊ-कानपुर रूट पर फिर दौड़ेने लगेंगी ट्रेनें, 20 मार्च से रोका गया था रेल यातायात
Mon, 28 Apr 2025 01:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:52 PM IST
सार
बालामऊ, रायबरेली, झांसी पैसेंजर व मेमू सहित छह जोड़ी ट्रेनें कल से शुरू। गंगा पुल पर ट्रैक मरम्मत के कारण 20 मार्च से रेल यातायात रोका गया था।
विज्ञापन
गंगापुल पर काम करते रेलवे कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगा रेलवे पुल पर ट्रैक की मरम्मत के कारण 20 मार्च से बंद लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग का अप ट्रैक 29 अप्रैल से खुल जाएगा। पहले दिन झांसी-इंटरसिटी, झांसी पैसेंजर, रायबरेली पैसेंजर, बालामऊ पैसेंजर, मेमू सहित छह जोड़ी ट्रेनें चलेंगी। कानपुर से लखनऊ रूट के करीब दस हजार यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं निरस्त चल रहीं अप-डाउन की 13 ट्रेनें अगले दिन तीस अप्रैल से चलेंगी।
गंगाघाट पुल बायां किनारा (गंगापुल) के अप ट्रैक (लखनऊ से कानपुर जाने वाला ट्रैक) की मरम्मत के लिए रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद 20 मार्च से 30 अप्रैल तक, 42 दिन का मेगा ब्लॉक लागू किया गया था। पुराने स्लीपर हटाकर एच बीम टाइप के नए चैनल स्लीपर लगाए गए हैं। लखनऊ मंडल डीआरएम कार्यालय दी गई सूचना के अनुसार 29 अप्रैल से लखनऊ से कानपुर के बीच चलने वाली 64204 मेमू पैसेंजर ट्रेन, 11109-11110 लखनऊ-झांसी इंटसिटी, 51813-51814 लखनऊ-झांसी पैसेंजर, 54153-54154 कानपुर-रायबरेली पैसेंजर, 54325-5326 कानपुर-सीतापुर पैसेंजर, 54335-54336 बालामऊ-कानपुर पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। डीआरएम एसएम शर्मा ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो गया है। शेष कार्य 28 अप्रैल शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। 29 से ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से शुरू हो जाएगा।

प्रतिदिन 30 रेलवे कर्मियों ने 328 घंटे में बदले 1706 स्लीपर
गंगा नदी रेलवे पुल के ट्रैक के स्लीपर बदलने के काम में प्रतिदिन 30 रेल कर्मियों को लगाया गया। इस काम के लिए रोजाना 30 रेलवे कर्मियों ने 328 घंटे में 857 मीटर लंबे पुल पर 1706 स्लीपर बदलने का काम पूरा किया है। हालांकि पहले 15 किलोमीटर प्रति घंटा, अगले दिन 30 किमी और फिर 45 किमी प्रतिघंटा की गति से ट्रेनों का संचालन होगा। डीआरएम एसएम शर्मा ने बताया कि इंजीनियरों की देखरेख और कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा रहा कि निर्धारित समय से पहले ही काम पूरा हो गया। उन्होंने पूरी टीम की प्रशंसा भी की थी।

20 मार्च से इन ट्रेनों का बदला था रूट
19410 साबरमती एक्सप्रेस
22922 अंत्योदय एक्सप्रेस
22921 गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस
02569 न्यू दिल्ली क्लोन स्पेशल
02564 बरौनी क्लोन स्पेशल
02570 दरभंगा क्लोन स्पेशल
20921 बांद्रा- लखनऊ सप्ताहिक सुपरफास्ट
20922 लखनऊ - बांद्रा सप्ताहिक सुरपरफास्ट
19670 उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस
19669 पाटलीपुत्र हमसफर एक्सप्रेस
12179 आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस
12180 लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस
12571 गोरखपुर सुपरफास्ट
12595 गोरखपुर एक्सप्रेस
22539 मऊ सुपरफास्ट
22411 व 22412 अरुणाचल सुपरफास्ट
12003 शताब्दी एक्सप्रेस
15025 मऊ एक्सप्रेस
15557 दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस
15705 चंपारण एक्सप्रेस

ये ट्रेने हुई थीं रद्द
14123 व 14124 कानपुर इंटरसिटी एक्सरप्रेस
11109 व 11110 लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस
51813 व 51814 लखनऊ झांसी पैसेंजर
54101 व 54102 प्रयागराज पैसेंजर
54153 व 54154 रायबरेली पैसेंजर
54325 व 54326 स्पेशल कानपुर-सीतापुर पैसेंजर
54335 व 54336 बालामऊ पैसेंजर
55346 कासगंज पैसेंजर
64203 व 64204 मेमू पैसेंजर