फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Relief: Threat of 100% tariff averted for now

राहत : 100 फीसदी टैरिफ का खतरा फिलहाल टला

Sun, 18 Oct 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Relief: Threat of 100% tariff averted for now
कानपुर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कार्यकारी आदेश के बाद रूस से तेल और गैस खरीदने वाले प्रमुख देशों पर संभावित प्रतिबंधों और 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का फैसला फिलहाल टल गया है। इससे कानपुर समेत देशभर के निर्यातकों को राहत मिली है। हालांकि, विशेषज्ञों ने अमेरिकी व्यापार नीति में अनिश्चितता के चलते सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो), उत्तर प्रदेश के प्रमुख आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि इस फैसले से वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता कम होने की उम्मीद सीमित है। अमेरिका भारत का बड़ा निर्यात बाजार है, लेकिन पहले लगाए गए टैरिफ से निर्यात प्रभावित हुआ है और मुक्त व्यापार समझौता भी नहीं हो सका। ट्रंप के फैसलों में अचानक बदलाव की आशंका के बीच निर्यातक दूसरे देशों में नए बाजार तलाश रहे हैं।
विज्ञापन

आयात-निर्यात विशेषज्ञ जफर फिरोज ने संभावित अतिरिक्त टैरिफ पर अस्थायी रोक को राहत देने वाला कदम बताया। उनके मुताबिक, अमेरिकी नीतियों में स्थिरता से उद्यमियों को कारोबारी फैसले लेने में मदद मिलेगी। अगले सप्ताह तक स्थिति और स्पष्ट होने तथा भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में सकारात्मक माहौल बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed