कन्नौज: चार दिन पहले लापता हुई थी किशोरी, अब परिजनों ने किया एसपी कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से चार दिन से लापता किशोरी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, किशोरी को गायब करने के आरोपी पक्ष ने पीडि़त परिवार को धमकी भी दी है। इससे परेशान होकर पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में लापता बेटी का सुराग न मिलने के साथ आरोपियों ने पीडि़त परिवार को धमकी दी। इससे आहत होकर परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंच कर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। परिजनों को शांत कराकर एसपी ने तत्काल किशोरी की खोजबीन और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने 15 मई को कपूरापुर निवासी अरुण कुमार, उसके मौसी के लड़के छोटू, मां विटान देवी, अजय कुमार दोहरे और राजीव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि 14 मई को अरुण कुमार अन्य आरोपियों के सहयोग से उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसला कर ले गया।
बुधवार को पीडि़त किसान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पेट्रोल लेकर पहुंच गया। यहां इंसाफ न मिलने पर उसने पेट्रोल छिड़क कर परिवार के साथ आत्मदाह की बात कही। इससे अफरा-तफरी मच गई। मौजूद पुलिस कर्मियों ने पेट्रोल भरी कट्टी छीनकर एसपी प्रशांत वर्मा को मामले की जानकारी दी।
एसपी ने पीडि़त परिवार से बात की। इस दौरान किसान ने बताया कि उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं लग रहा है, जबकि आरोपी के परिवार के लोग गाली-गलौज कर पूरे परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे है। एसपी ने सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे को किशोरी को बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने पीडि़त परिवार को जीप से घर भिजवाया।