{"_id":"585d49204f1c1b3e4de3a3f3","slug":"registered-case-of-sedition-against-atiq-ahmad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अतीक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा हो दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा हो दर्ज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 24 Dec 2016 07:50 AM IST
सार
- अतीक के खिलाफ मुकदमे की मांग
- भाजपा ने दिया डीएम को ज्ञापन
विज्ञापन
अतीक अहमद
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अतीक अहमद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। वहीं सपा इसे भाजपा की बौखलाहट भरा कदम बता रही है।
विज्ञापन
एक बात साफ है, भाजपा कैंट सीट पर अतीक का जलवा देख हैरान-परेशान है। इसलिए पार्टी की जिला इकाई ने कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अतीक अहमद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। इसका ज्ञापन शुक्रवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को भी दिया गया।
विज्ञापन
बाहुबली प्रत्याशी के कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच से पीएम को कहे थे अपशब्द
अतीक अहमद
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
भाजपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पहुंचा। यहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि बाहुबली प्रत्याशी के कार्यकर्ता सम्मेलन वाले मंच से प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे गए। गालीगलौज की सीडी भी उपलब्ध है।
इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए। यह भी पता लगाना चाहिए कि मंच से किन लोगों ने पीएम को अपशब्द कहे हैं। यह मामला गंभीर है। यदि प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा आंदोलन करेगी। महामंत्री सुनील बजाज ने कहा कि अतीक अहमद को प्रत्याशी बनाए जाने से शहरवासियों में डर समा गया है। व्यापारी वर्ग खौफजदा है।
इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए। यह भी पता लगाना चाहिए कि मंच से किन लोगों ने पीएम को अपशब्द कहे हैं। यह मामला गंभीर है। यदि प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा आंदोलन करेगी। महामंत्री सुनील बजाज ने कहा कि अतीक अहमद को प्रत्याशी बनाए जाने से शहरवासियों में डर समा गया है। व्यापारी वर्ग खौफजदा है।