फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Register for admission in B.Tech by 21st, counseling from 23rd

Kanpur News: बीटेक में दाखिले के लिए 21 तक कराएं पंजीकरण, 23 से काउंसलिंग

Mon, 16 Jun 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Register for admission in B.Tech by 21st, counseling from 23rd
कानपुर। हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के बीटेक फर्स्ट इयर में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हो गया है। इच्छुक छात्र 21 जून तक पंजीकरण करा सकते हैं। उन्हें 2500 रुपये ऑनलाइन फीस भी जमा करनी होगी, जोकि वापस नहीं होगी। इसके बाद छात्र पसंदीदा ब्रांच को चुनकर सीट लॉक कर सकते हैं। दो दिन बाद काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

डीन एकेडमिक्स प्रो. ललित कुमार
ने बताया कि पहले चरण की काउंसलिंग 23 जून से शुरू होगी। पहले राउंड में उसी दिन सीट का आवंटन होगा। अगले दिन 24 जून को छात्रों अपने शैक्षिक दस्तावेजों का ऑफलाइन सत्यापन कराना होगा। 28 जून तक छात्रों को 1.35 लाख रुपये फीस जमा करनी होगी। इसके बाद छात्रों को सीट के लिए फ्रीज या फ्लोट का विकल्प चुनना होगा। फ्रीज करने वालों के लिए सीट लॉक हो जाएगी। फ्लोट का विकल्प चुनने वाले को अगले राउंड की काउंसलिंग का इंतजार करना होगा। 28 जून को खाली सीटों के बारे में घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

काउंसलिंग का दूसरा राउंड 30 जून को शुरू होगा। इसी दिन सीट आवंटन होगा। इसमें पांच जुलाई तक छात्रों को शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन कराकर पूरी फीस जमाकर प्रवेश लेना होगा। तीसरे राउंड की काउंसलिंग सात जुलाई से शुरू होगी। यह 12 जुलाई तक चलेगी। सात को सीटों का आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन काउंसलिंग का दूसरा चरण 17 जुलाई से शुरू होगा। इसमें चौथे राउंड की काउंसलिंग के लिए छात्रों को सीट चुनने के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 25 जुलाई तक इच्छुक छात्र रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 26 को सीट आवंटन की घोषणा की जाएगी। 28 से 30 तक फीस जमाकर सीट फ्रीज या फ्लोट का विकल्प चुनना होगा। 30 को ही शेष सीटों की जानकारी सार्वजनिक होगी। पांचवें राउंड में 31 जुलाई को सीट आवंटन होगा। दो अगस्त तक दाखिला लेना होगा।


यदि 31 जुलाई के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं, तो इन्हें भरने के लिए दो राउंड में स्पॉट काउंसलिंग की जाएगी, जोकि विश्वविद्यालय के परिसर में ही होगी। पहला राउंड चार से नौ अगस्त तक होगा। इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो 12 अगस्त को काउंसलिंग कराकर उन्हें भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed