इटावा में पलटा टैंकर: सड़क पर फैला रिफाइंड ऑयल, केन और बर्तन लेकर तेल भरने पहुंचे लोग
बकेवर थाना क्षेत्र में तेज बारिश के कारण सड़क हादसा हो गयार। इसमें रिफाइंड भरा टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इससे टैंकर में भरा ऑयल सड़क पर फैल गया। इसकी सूचना मिलते ही, लोग तेल भरने प्लास्टिक की केन और बर्तन लेकर पहुंच गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में तेज बारिश के कारण हाईवे पर रिफाइंड भरा टैंकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। रिफाइंड फैलने पर भरने की होड़ मच गई। लोग प्लास्टिक की केन और बर्तन में रिफाइंड भरकर ले गए। पुलिस ने लोगों को भगाया।
करीब एक घंटे बाद इसी स्थान पर एक ट्रक भी डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। हाईवे पर सुनवर्षा रजबहा की पुलिया से टकराकर रिफाइंड से भरा टैंकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया।
इसी स्थान पर एक ट्रक भी पलटा, जिससे उसमें सवार एक यात्री घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजस्थान के बाड़मेड़ निवासी बेलाराम ने बताया कि गुजरात के गांधीनगर से टैंकर में रिफाइंड लेकर कानपुर जा रहे थे।
गुरुवार की सुबह करीब चार बजे तेज बारिश के कारण सुनवर्षा रजबहे के पास डिवाइडर नहीं दिखा और गाड़ी उससे टकराकर पलट गई। हादसे में बेलाराम घायल हो गया। हादसे के करीब एक घंटे बाद एक ट्रक भी डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया।
चालक और हेल्पर मौके से भाग निकले। ट्रक में सवार औरैया निवासी यात्री अनिल घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल करके कार्रवाई की जाएगी।