फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   red zone post office bank closed, atm empty

रेड जोन एरिया के बैंक, डाकघर बंद, एटीएम खाली

Sat, 18 Apr 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
red zone post office bank closed, atm empty
चमनगंज मोहम्मद अली पार्क के पास एसबीआई में लगा ताला
रेड जोन एरिया के बैंक, डाकघर बंद हैं। एटीएम खाली पड़े हैं। इन इलाकों के आसपास के बैंक व एटीएम की तरफ जाने पर पुलिस रोक रही है। जिससे पुलिस व लोगों के बीच रोजाना नोकझोंक हो रही है। शुक्रवार को भी यही हाल देखने को मिला। चमनगंज स्थित सेंट्रल बैंक दो दिनों से सुबह खुल रहा है, जिससे यहां भीड़ उमड़ रही है। बैंक खुलने से पहले ही महिलाएं पहुंच जा रही हैं। लेकिन दूसरे बैंक न खुलने से लोग परेशान होकर इधर-उधर भटकने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

रेड जोन घोषित होने के बाद से चमनगंज में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), प्रेम नगर का पंजाब नेशनल बैंक, रहमानी मार्केट का भारतीय स्टेट बैंक, परेड और नई सड़क, लाटूश रोड का एसबीआई, बांसमंडी चौराहे का एचडीएफसी बैंक तथा चंद्रिका देवी मंदिर स्थित पीएनबी की शाखा बंद चल रही है। इन बैंकों से लेकर रेड जोन एरिया के एटीएम भी खाली पड़े हैं। इलाके के लोग रमजान से पहले नकद की व्यवस्था में परेशान हैं। उधर, सरकार की तरफ से 500 रुपये की जो आर्थिक मदद खातों में भेजी गई है, बैंक बंद होने से जरूरतमंदों को वह भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांधी नगर के बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कुछ बैंकों के एटीएम में रुपये होने की जानकारी पर जब लोग वहां जाने लगे तो प्रेम नगर में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसे लेकर लोगों की पुलिस से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed