फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Recommendation to debar to the District Manager of PCU

पीसीयू के जिला प्रबंधक को डिबार करने की संस्तुति

Sat, 11 Sep 2021 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Recommendation to debar to the District Manager of PCU
कानपुर देहात। रबी विपणन वर्ष में गेहूं की सरकारी खरीद के दौरान रूरा व मनेथू पीसीयू क्रय केंद्र पर गड़बड़ी की गई। 29.74 लाख के सरकारी गेहूं गबन में दो केंद्र प्रभारियों पर एफआईआर की प्रक्रिया चल रही है। वहीं पीसीयू के जिला प्रबंधक को शिथिल पर्यवेक्षण व क्रय केंद्र प्रभारियों से सांठगांठ का दोषी पाते हुए डिबार करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

पीसीयू के रूरा व मनेथू क्रय केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर विभागीय जांच कराई गई। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवेंद्र वर्मन ने जांच की तो हकीकत सामने आ गई। रूरा मंडी परिसर स्थिति पीसीयू क्रय केंद्र में प्रभारी ऋषि कुमार ने 540 क्विंटल गेहूं (मूल्य 12.50 लाख) गोदाम में डिलीवरी के लिए एक ट्रक नंबर के तीन फर्जी चालान बना दिए।
विज्ञापन

वहीं मनेथू पीसीयू क्रय केंद्र प्रभारी राजकुमार अग्रिहोत्री ने 767 क्विंटल गेहूं (मूल्य 17.24 लाख) गोदाम में जमा नहीं किया। दोनों मामलों में एफआईआर के लिए पुलिस जांच कर रही है। पूरे प्रकरण में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता की जांच में पीसीयू के जिला प्रबंधक अवधेश कुमार राठौर को शिथिल पर्यवेक्षण/केंद्र प्रभारी से सांठगांठ रखने का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता की जांच रिपोर्ट पर डीएम जेपी ङ्क्षसह ने कार्रवाई की संस्तुति की थी। इसपर अब पीसीयू के जिला प्रबंधक को डिबार करने की संस्तुति उप्र कोआपरेटिव लिमिटेड के प्रबंध निदेशक से की गई है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक की जांच रिपोर्ट डीएम के माध्यम से प्राप्त हुई। इसी आधार पर दोषी पीसीयू के जिला प्रबंधक कठोर कार्रवाई करने और भविष्य में गेहूं/धान की सरकारी खरीद के पर्यवेक्षण/जिला प्रबंधक के पद पर तैनाती न करने की संस्तुति की है। - विनय कुमार मिश्र, अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता, कानपुर
बोरे आवंटन में ले लिया सुविधा शुल्क
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक की जांच में सामने आया कि पीसीयू के साधन सहकारी संघ लिमिटेड स्थिति मनेथू क्रय केंद्र पर 10 जून को दो हजार व 11 जून को ढाई हजार बोरे आवंटित किए गए। बोरों के आवंटन में पीसीयू जिला प्रबंधक ने केंद्र प्रभारी से 18 हजार रुपये सुविधा शुल्क वसूल लिया। खरीद के सापेक्ष बोरे प्रयोग नहीं हुए। समिति की सील तालों को तोड़ने पर परिसर से खाली बोरे भी नहीं मिले। (संवाद)

धान खरीद के लिए भी चल रहा षड्यंत्र
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान की सरकारी खरीद के लिए भी पीसीयू के जिला प्रबंधक अवधेश कुमार राठौर मनमाफिक सचिव नियुक्ति की सांठ गांठ में लगे हैं। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवेंद्र वर्मन ने अपनी जांच में यह टिप्पणी की है। उन्होंने आशंका जताई है कि पीसीयू के जिला प्रबंधक का यह पड्यंत्र धान खरीद में भारी गबन की सोची समझी योजना लगता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed