फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rebel BJP Councilor Attempts to Cut His Own Veins Following Argument with Chief Engineer

कानपुर: चीफ इंजीनियर से बहस के बाद भाजपा के बागी पार्षद ने नस काटने की कोशिश की

Mon, 02 Nov 2026 04:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 02 Nov 2026 04:20 PM IST
सार

भाजपा के बागी पार्षद ने अपनी नस काटने की कोशिश की। नगर निगम मुख्यालय मोतीझील में हड़कंप मच गया। पवन गुप्ता विकास कार्य न होने से नाराज थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Rebel BJP Councilor Attempts to Cut His Own Veins Following Argument with Chief Engineer
पार्षद ने नस काटने की कोशिश की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम मुख्यालय मोतीझील में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भाजपा के बागी पार्षद पवन गुप्ता ने अपनी नस काटने की कोशिश की। बताया गया कि विकास कार्य न होने से नाराज पार्षद की चीफ इंजीनियर से बहस हो गई थी। इसके बाद उन्होंने नगर निगम मुख्यालय परिसर में ही यह कदम उठाने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पार्षद अपने क्षेत्र में विकास कार्य न होने से नाराज थे। इसी मुद्दे को लेकर वह सोमवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचे थे। वहां चीफ इंजीनियर से उनकी कहासुनी हो गई। बहस के बाद पवन गुप्ता ने नस काटने की कोशिश की। घटना के बाद नगर निगम परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि महापौर प्रमिला पांडेय के खिलाफ भाजपा के बागी पार्षदों ने पहले से ही मोर्चा खोल रखा है। विकास कार्यों और अन्य मुद्दों को लेकर पार्षदों की नाराजगी लगातार सामने आ रही है। सोमवार की घटना ने नगर निगम के भीतर चल रही खींचतान को फिर चर्चा में ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed