फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reasons revealed in interrogation and postmortem report in the case of teenager's death

पूछताछ व पीएम रिपोर्ट में सामने आई वजह: सात घंटे निर्वस्त्र रखने के चलते ठंड से हुई थी किशोरी की मौत

Wed, 18 Dec 2024 12:01 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Dec 2024 12:01 AM IST
सार

Kanpur News: शिवराजपुर में घर में मृत मिली किशोरी के मामले में पुलिस पूछताछ व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आई है। सात घंटे निर्वस्त्र रखने के चलते ठंड से किशोरी की मौत हुई थी।

विज्ञापन
Reasons revealed in interrogation and postmortem report in the case of teenager's death
घटनास्थल की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिवराजपुर के एक गांव में घर में मृत मिली किशोरी की मौत ठंड लगने की वजह से हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने इस बात का खुलासा किशोरी के प्रेमी से हुई लंबी पूछताछ और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर किया। पुलिस का कहना है कि प्रेमी ने संबंध बनाने के लिए किशोरी को करीब सात घंटे तक निर्वस्त्र अवस्था में रखकर सेक्स वर्धक गोलियां खाकर दो बार संबंध भी बनाए थे। इस वजह से उसे ठंड लग गई थी। शरीर अकड़ता देख प्रेमी भाग निकला। इसके बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बता दें, 14 दिसंबर को शिवराजपुर निवासी किसान की 17 वर्षीय बेटी का शव अर्धनग्न हालत में कमरे में पड़ा मिला था। उस दौरान परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। मृतका की भाभी की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए थे। जांच के दौरान रात में मृतका के साथ सोई बड़े भाई की बेटी ने एक युवक के आने का जिक्र किया था।
विज्ञापन


हुलिए के आधार पर पुलिस ने किशोरी के गांव से 20 किमी दूर स्थित नेवादा गांव निवासी कुलदीप कुमार उर्फ शोभित को तलाशना शुरू किया। पकड़े गए कुलदीप ने पूछताछ में बताया कि किशोरी के परिजनों के न हाेने की वजह से वह रात करीब 8.30 बजे उसके घर पहुंचा और सुबह उसकी तबीयत बिगड़ती देख भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग होने के चलते किशोरी की सहमति मायने नहीं रखती है। इस वजह से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। - राजेश सिंह, डीसीपी पश्चिम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed