फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Real estate breathed a sigh of relief to unlock

अनलॉक से रियल स्टेट ने ली राहत की सांस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Real estate breathed a sigh of relief to unlock
माई सिटी रिपोर्टर,आदर्श त्रिपाठी कानपुर। कोरोना संकट के कारण देशभर में लागू लॉक डाउन के अनलॉक की दिशा में पढ़ने से रियल एस्टेट कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। शहर के रियल एस्टेट कारोबारियों के मुताबिक हर तरह के कारोबार चलने का प्रभाव रियल एस्टेट सेक्टर में भी दिखेगा। कोरोना संकट के दौरान अन्य राज्यों में शहर के युवा बड़ी संख्या में फंस गए थे। ऐसे युवा व प्रोफेशनल दिल्ली गुड़गांव मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी खरीद रहे थे, वह अब कानपुर लखनऊ में अपनी प्रॉपर्टी खरीदेंगे। ताकि भविष्य में ऐसे किसी संकट के दौरान वह अपने घर परिवार के करीब रह सकें। बिल्डर्स के मुताबिक सरकारी प्रोत्साहन और बैंकों की ओर से आवासीय लोन की ब्याज दरों में कटौती करने से फ्लैटों व प्लॉट की बिक्री में और अधिक तेजी आएगी। आर्थिक गतिविधियों का पहिया तेजी से घूमने के बावजूद रियल एस्टेट सेक्टर में सुधार की उम्मीद शारदीय नवरात्र से आने की उम्मीद लगाई जा रही है। वर्तमान में रेडी टो मूव फ्लैट की डिमांड बनी रहने की उम्मीद बिल्डरों ने लगाई है। बिल्डरों की बात कोरोना महामारी ने दुनिया भर के लोगों की जीवन शैली और सोच में बदलाव लाने की भूमिका तैयार कर दी है। लॉक डाउन में हुई समस्याओं के चलते दूरदराज के शहरों में काम कर रहे युवाओं के बीच घर के आसपास नौकरी करने की इच्छा बढ़ी है। ऐसे युवा व प्रोफेशनल शहर में रहने या निवेश के लिए एक अतिरिक्त फ्लैट प्लॉट खरीदना चाहेंगे। यह रियल एस्टेट सेक्टर के लिए लाभकारी साबित होगा। राजेश कुमार गुप्ता, निदेशक, विनायक श्री एनआरआई सिटी आर्थिक संपन्नता और व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी तो इसका असर इस सेक्टर में दिखने लगेगा। आने वाले दिनों में संपत्तियों की कीमतें स्थिर रह सकती हैं इसके चलते बेहतर रिहाइश के विकल्प में लोग फ्लैट खरीदेंगे। शहर में हर वर्ग की आर्थिक क्षमता और जरूरत के लिहाज वाली संपत्तियों की मांग और बढ़ेगी। लॉक डाउन की पाबंदियां खत्म होने से निर्माण गतिविधियों में भी तेजी आएगी। आत्माराम खत्री, रतन बिल्डर्स रियल एस्टेट सेक्टर को सुधार के लिए कम से कम अभी 6 माह का और इंतजार करना होगा। इस अवधि में बिल्डरों को संयम के साथ समय बिताना होगा। सरकार की ओर से आवासीय लोन की दरों में कमी का सकारात्मक प्रभाव दिखेगा। शारदीय नवरात्र और दीवाली तक संपत्तियों की डिमांड दिखने लगेगी। शहर में 30 से 35 लाख रुपए तक कीमत वाले फ्लैटों की डिमांड रहेगी। अतुल सिंह चंदेल, शनि डेवलपर्स कोरोना संक्रमण के कारण आई मंदी के दौर में प्रॉपर्टी में निवेश के लिए बेहतर समय है। कोरोना महामारी की अस्थिरता के चलते सस्ती संपत्तियों की खरीदारी में लोगों की रुचि रहेगी। अधिकतर ग्राहक किस्तों पर ही संपत्ति लेना पसंद करेंगे। रियल इस्टेट सेक्टर भी इन्हीं बिंदुओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ेगा। मध्यवर्ग की जरूरत को ध्यान में रखकर ही संपत्तियां सृजित होंगी। शरद रंजन सिंह त्रियम रीयलटेक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed