फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RBI Instructions: Account holders will have to put same ID in all bank accounts

आरबीआई के निर्देश पर सरकारी बैंकों में नई व्यवस्था: खाताधारकों को सभी बैंक खातों में लगानी होगी एक ही आईडी

Wed, 22 Sep 2021 10:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 22 Sep 2021 10:21 PM IST
सार

खाताधारकों को केवाईसी (नो योर कस्टमर) अपडेट कराने को कहा जा रहा है। इस नई कवायद से एक व्यक्ति के सभी खातों का लेखाजोखा सरकार की नजर में रहेगा। इससे कर चोरी पर भी पकड़ मजबूत होगी।

विज्ञापन
RBI Instructions: Account holders will have to put same ID in all bank accounts
आरबीआई - फोटो : pixabay

विस्तार

फर्जी बैंक खातों पर लगाम कसने और नॉन परफार्मिंग एसेट्स (एनपीए) खातों पर नजर रखने के लिए आरबीआई ने नई कवायद शुरू की है। अब खाताधारक अपने सभी खाते एक ही कस्टमर आईडी पर चला सकेंगे। आरबीआई के निर्देश पर सभी सरकारी बैंकों में इस व्यवस्था पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


खाताधारकों को केवाईसी (नो योर कस्टमर) अपडेट कराने को कहा जा रहा है। इस नई कवायद से एक व्यक्ति के सभी खातों का लेखाजोखा सरकार की नजर में रहेगा। इससे कर चोरी पर भी पकड़ मजबूत होगी। अभी अलग-अलग बैंकों में लोग अलग-अलग आईडी से खाते खुलवा लेते हैं।
विज्ञापन

कहीं पर आधार कार्ड लगा देते हैं तो कहीं पर पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस लगा देते हैं। अब किसी एक ही आईडी पर सारे खाते संचालित होंगे। लीड बैंक मैनेजर एके वर्मा ने बताया कि आरबीआई के निर्देश पर सभी सरकारी बैंकों में व्यवस्था शुरू कर दी गई है। वी बैंकर्स एसोसिएशन के महामंत्री आशीष मिश्रा ने बताया कि बहुत से लोग अलग-अलग बैंकों में एफडी करा लेते हैं।

ब्याज लेते रहते हैं और टीडीएस से बचे रहते हैं। इस व्यवस्था से इस पर भी लगाम लगेगी। नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक इंप्लाइज के सचिव राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि इस नई व्यवस्था से अलग-अलग बैंकों से लोन लेकर गड़बड़ी करने वालों को भी पहले ही पकड़ा जा सकेगा।

ऐसे होगी धरपकड़
सरकार ने केंद्रीयकृत केवाईसी व्यवस्था शुरू की है। इस व्यवस्था के तहत एक नाम के सभी खाते चाहे जिस बैंक में हों, सामने आ जाएंगे। इनका एक सीरियल नंबर भी तैयार किया जा रहा है। फोटो और आईडी से ग्राहक की पहचान हो जाएगी। ऐसे में जो लोग अलग-अलग आईडी से केवाईसी अपडेट कराएंगे, उनकी धरपकड़ आसानी से हो जाएगी। उन्हें अपने सभी खातों में एक ही आईडी लगाने का नोटिस जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed