फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rbi governor urjit patel in kanpur

कानपुर पहुंचे आरबीआई गवर्नर, आज होगी सेंट्रल बोर्ड की मीटिंग

Thu, 20 Oct 2016 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 20 Oct 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
rbi governor urjit patel in kanpur
आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल (फाइल फोटो)
रिजर्व बैंक के गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल गुरुवार को अपने कार्यकाल की पहली सेंट्रल बोर्ड की मीटिंग करेंगे। मीटिंंग सुबह 10 बजे से एमजी रोड स्थित रिजर्व बैंक भवन में होगी। इसमें दो डिप्टी गवर्नर और सेंट्रल बोर्ड के नौ सदस्यीय अधिकारी ही शामिल होंगे। यह मीटिंग दोपहर एक बजे तक चलेगी। इसके बाद गवर्नर रिजर्व बैंक भवन में ही बने गवर्नर हाउस में लंच करेंगे और पूरे भवन का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

 

इसके बाद स्थानीय अधिकारियों के साथ विभागीय मसलों पर चर्चा होगी। विभागीय सूत्र बताते हैं कि रिजर्व बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की यूनियन के प्रतिनिधियों ने भी मिलने का समय मांगा है। इसके अलावा शहर के अन्य संगठनों ने भी मिलने की गुजारिश की है। गवर्नर चाहेंगे तो इनसे मुलाकात करेंगे। वे शाम 6:30 बजे रिजर्व बैंक भवन से लैंडमार्क के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन

 

गवर्नर बुधवार को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले दोपहर सवा दो बजे होटल लैंडमार्क पहुंचे। इसके बाद उन्होंने रीजनल डायरेक्ट विवेकदीप और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। गवर्नर ने बुके भेंट करने जैसी औपचारिकता से परहेज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गवर्नर ने बुधवार की रात शहर व प्रदेश के करीब सौ गणमान्य लोगों के साथ होटल लैंडमार्क में डिनर किया। इसमें शहर के कई नामचीन कारोबारी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed