फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rawatpur, Kalyanpur, Panki are becoming safe havens for prostitution.

Kanpur News: जिस्मफरोशी धंधे के सुरक्षित पनाहगाह बन रहे रावतपुर, कल्याणपुर, पनकी

Mon, 18 May 2026 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rawatpur, Kalyanpur, Panki are becoming safe havens for prostitution.
कानपुर। रावतपुर, कल्याणपुर और पनकी क्षेत्र इन दिनों जिस्मफरोशी का धंधा करने वालों की सुरक्षित पनाहगाह बन गए हैं। हालांकि पहले आरोपी एकांत इलाकों में मकान लेकर धंधा चलाते थे, लेकिन पुलिस की रेड से बचने के लिए रिहायशी इलाकों को अपना नया अड्डा बना लिया है। दरअसल कल्याणपुर, पनकी, और रावतपुर क्षेत्र में अन्य इलाकों के मुकाबले नई बस्तियां और कालोनियां ज्यादा हैं। लोग एक दूसरे को कम जानते पहचानते हैं, कई मकानों में भवन स्वामी भी नहीं रहता है। वहीं लोग बताते हैं कि आउटर इलाका होने के चलते पुलिस की भी कृपा बरस जाती है। स्थानीय पुलिस की सहभागिता की पुष्टि इससे भी हो जाती है, कि ज्यादातर मामलों का खुलासा पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम या लोगों की सूचना पर ही हुआ है।
विज्ञापन

रावतपुर थाना क्षेत्र के विनायकपुर में क्राइम ब्रांच ने होटल रिद्धि पैलेस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। संचालक ने होटल के सभी कमरों में हिडन कैमरा लगा रखा था। जिसके माध्यम से वीडियो रिकॉर्ड किए जाते थे। आरोपी के मोबाइल में 250 अश्लील वीडियो मिले थे। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 5 लोगों को जेल भेजा था। इसके बाद रविवार को कुछ दूरी पर केशवपुरम इलाके में रिहायशी इलाके में रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। यही नहीं बीते चार सालों में सबसे अधिक सेक्स रैकेट इन्हीं क्षेत्रों में पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

---
18 होटलों में भेजी जाती थीं लड़कियां-
कानपुर कमिश्नरेट की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप(एसओजी) ने कल्याणपुर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। सेक्स रैकेट के तार 18 होटलों से जुड़े हुए थे। जहां से जिस्मफरोशी के लिए लड़कियों को भेजा जाता था। बंगाल, असम, झारखंड से युवतियों को एक-एक माह के पैकेज में बुलाकर कल्याणपुर के फ्लैट में रुकवाया जाता था। रैकेट का खुलासा तब हुआ था जब एक युवती ने पुलिस से शिकायत की थी, कि सरगना बर्रा निवासी रोहित वर्मा ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है, अब वायरल की धमकी दे रहा है। पुलिस ने कई होटलों में दबिश दे 7 युवतियों को बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पहले भी इन क्षेत्रों में पकड़े जाते रहे हैं रैकेट-
कल्याणपुर, पनकी और रावतपुर जैसे इलाकों में पहले भी सेक्स रैकेट पकड़े जाते रहे हैं। आवास विकास में पुलिस ने सपा नेता के मकान में छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा था जिसमें कई महिला-पुरुषों सहित कई गिरफ्तारियां हुई थीं।
--
रावतपुर, पनकी, कल्याणपुर इलाके में सेक्स रैकेट के मामले आ रहे हैं, क्राइम ब्रांच टीम को इस ओर ज्यादा ध्यान देने के लिए कहा गया है।
रंजीत कुमार, एसीपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed