फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rats damaged the ramp of the cantonment bridge

कानपुर: चूहों की कारस्तानी और मरम्मत में लापरवाही से छावनी पुल के रैंप में हुआ गड्ढा

Sat, 23 Oct 2021 01:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 23 Oct 2021 01:01 PM IST
सार

सेतु निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक राकेश सिंह ने बताया कि पुल निर्माण के बाद छावनी परिषद को हैंड ओवर कर दिया गया था। अब उन्हें ही मरम्मत कराना है। यदि वह धन देंगे तो सेतु निगम भी मरम्मत कराने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Rats damaged the ramp of the cantonment bridge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चूहों की ये कारस्तानी जानकर आपको हैरानी होगी। सेतु निगम की तरफ से चार साल पहले खपरा मोहाल रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए गए रेलवे ओवर ब्रिज के सेंट्रल स्टेशन की तरफ की रैंप में ढाई महीने पहले बारिश के दौरान पानी के साथ काफी बालू, मिट्टी बह गई थी।
विज्ञापन


इससे रैंप में किनारे की तरफ गड्ढा हो गया था। मरम्मत के बावजूद दोबारा रैंप में गड्ढा हुआ तो सेतु निगम ने इसकी वजह जानने के लिए शुरुआती जांच कराई, जिसमें पता चला कि चूहों ने रैंप में कई जगह छेद बना लिए थे बारिश के दौरान इनमें पानी भरने के साथ ही बालू बही, जिसकी वजह से पुल के रैंप में किनारे की तरफ गड्ढा हुआ।
विज्ञापन


सेतु निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक राकेश सिंह ने बताया कि पुल निर्माण के बाद छावनी परिषद को हैंड ओवर कर दिया गया था। अब उन्हें ही मरम्मत कराना है। यदि वह धन देंगे तो सेतु निगम भी मरम्मत कराने के लिए तैयार है।जबकि छावनी परिषद का कहना है कि पुल बनाने वाली निर्माण एजेंसी इसकी मरम्मत कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed