फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ratnam won two gold and four silver medals in sub-junior archery.

Kanpur News: सबजूनियर तीरंदाजी में रत्नम ने जीते दो स्वर्ण और चार रजत

Mon, 10 Nov 2025 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Ratnam won two gold and four silver medals in sub-junior archery.
कानपुर। राज्यस्तरीय दसवीं सबजूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता छह से नाै नवंबर तक बाराबंकी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई। इसमें कानपुर की रत्नम दीक्षित ने दो स्वर्ण और चार रजत पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 55 जिलों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया इसमें जिला तीरंदाजी संघ कानपुर के 22 खिलाड़ी भी शामिल हुए। उन्होंने 10 पदक अपने नाम किए। व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड प्रतिस्पर्धा में रत्नम दीक्षित ने कई बार की नेशनल चैंपियन वेदालक्ष्मी तोमर को 7-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही राष्ट्रीय टीम में स्थान पक्का किया। मिक्स टीम प्रतिस्पर्धा में रत्नम व अपूर्व की जोड़ी ने बागपत की टीम को 5-3 से मात देकर स्वर्ण पदक जीता। बालिका इंडियन राउंड में रत्नम दीक्षित ने व्यक्तिगत वर्ग में 720 में से 680 अंक के साथ तीन रजत पदक जीते। बालिका एकल वर्ग में रत्नम, शुभि, कनिषा दुग्गल, रितिका सिंह ने रजत पदक जीते। रत्नम अब 22 से 30 नवंबर तक अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। सभी खिलाड़ी यूथ आर्चरी एकादमी कानपुर के कोच संदीप कुमार व फागु महतो की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। इस उपलिब्ध पर जिला तीरंदाजी संघ कानपुर के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, महासचिव राजा भरत अवस्थी, सहसचिव संदीप कुमार पासवान ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed