फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ration will be available even if the finger is not scanned in the e-PoS machine in Kanpur

Kanpur: ई-पॉश मशीन में उंगली स्कैन न हो तो भी मिलेगा राशन, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजकर कोटेदार देगा रसद

Thu, 12 Sep 2024 09:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Sep 2024 09:08 AM IST
सार

Kanpur News: जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अगर कोई कोटेदार राशन नहीं देता है] तो अधिकारियों को फोन करके शिकायत कर सकते हैं। लोगों के लिए सरकार की ओर से ओटीपी व्यवस्था लागू की गई है।

विज्ञापन
Ration will be available even if the finger is not scanned in the e-PoS machine in Kanpur
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में ई-पॉश मशीन में उंगली स्कैन नहीं कर रही है, तो भी कोटेदार राशन देने से मना नहीं कर सकेगा। आपको कोटेदार को पंजीकृत मोबाइल नंबर देना होगा। कोटेदार ई-पॉश मशीन में मोबाइल नंबर डालेगा तो ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। ओटीपी बताने के बाद राशन दे दिया जाएगा। मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है, तो जिला पूर्ति कार्यालय जाकर करा सकते हैं।

विज्ञापन

जिले में कुल राशन कार्डों की संख्या 757499 है। इनमें अंत्योदय कार्ड 63147, जबकि 694351 गृहस्थी कार्ड हैं। कार्ड धारकों को ई-पॉश मशीन की मदद से राशन वितरित किया जा रहा है। कई धारक ऐसे हैं, जिनकी उंगलियों के निशान मशीन रीड नहीं कर पाती। ऐसे में उन्हें लौटा दिया जाता है। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि ऐसे लोगों के लिए सरकार की ओर से ओटीपी व्यवस्था लागू की गई है।

विज्ञापन

राशन मिलने में हो परेशानी तो मिलाएं नंबर
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अगर कोई कोटेदार राशन नहीं देता है] तो अधिकारियों को फोन करके शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए कानपुर सदर हेमंत कुमार-7310052553, किदवईनगर अमरजीत सिंह-9839307534, मुख्यालय मनीष कुमार-9415253515 के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed