{"_id":"62bed1f7d231d64ccc3b55e2","slug":"rath-yatra-2022-crowd-gathered-to-see-lord-jagannath-swami-puri-in-kanpur-procession-taken-out-with-pomp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rath Yatra 2022: भगवान जगन्नाथ स्वामी पूरी के दर्शन करने उमड़ी भीड़, धूमधाम से निकाली गई शोभा यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rath Yatra 2022: भगवान जगन्नाथ स्वामी पूरी के दर्शन करने उमड़ी भीड़, धूमधाम से निकाली गई शोभा यात्रा
Fri, 01 Jul 2022 04:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 01 Jul 2022 04:23 PM IST
सार
शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर के पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। सुबह से ही शहर के जगन्नाथ मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी। साथ ही श्री जगन्नाथ रथयात्रा भी धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में पिछले 15 दिनों से ज्वार रोग से पीड़ित भगवान जगन्नाथ स्वामी के पूरी तरह से स्वास्थ होने के बाद शुक्रवार को पट खोले गए। पट खुलते ही शहर के जगन्नाथ मंदिरों में दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
किदवई नगर पदमनाथ मंदिर से शुक्रवार सुबह भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरु होकर सोंटे वाले हनुमान मंदिर होते हुए चालीस दुकान से वापस मंदिर प्रांगण में ही समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। इसके अलावा भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन
प्रसाद के रुप में जगह-जगह शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम आयोजक सुजीत शर्मा व पत्नी सोनिका ने चंदन की लकडी से बनी भगवान जगन्नाथ की मूर्ति की स्थापना की। मूर्ति पुरी से लाई गई थी। यात्रा में भगवान जगन्नाथ का रथ फूलों से सजाया गया। यात्रा में अरुण चैतंय महाराज, शिवाकांत महाराज, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, पार्षद प्रमोद जायसवाल, विपुल त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन