{"_id":"5ff3560a8ebc3e3e7f066b28","slug":"rasuka-order-on-the-five-accused-including-the-bikeru-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड समेत पांच वारदात के आरोपियों पर रासुका का आदेश, एक महीने के भीतर करनी है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड समेत पांच वारदात के आरोपियों पर रासुका का आदेश, एक महीने के भीतर करनी है कार्रवाई
Mon, 04 Jan 2021 11:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकरू कांड समेत शहर में हुई बड़ी पांच वारदातों में शामिल आरोपियों पर एनएसए (रासुका) लगाया जाएगा। इसके लिए आईजी ने डीआईजी को निर्देशित किया है। एक महीने के भीतर कार्रवाई पूरी होनी है। लापरवाही बरतने पर संबंधित अफसरों से जवाब-तलब होगा।
आईजी ने रेंज के सभी जिला कप्तानों को बड़ी वारदात में शामिल अपराधियों पर एनएसए लगाने का आदेश दिया है। बिकरू कांड में पुलिस एनकाउंटर में विकास दुबे समेत छह बदमाश मारे गए। 35 बदमाश जेल में हैं और एक फरार है।
इसके अलावा घाटमपुर में दंपति परशुराम और सुनैना ने भतीजों वीरन व अंकुल से सात साल की मासूम बच्ची की हत्या करवाकर उसके अंग निकलवाए थे। उसका कलेजा खा गए थे। चारों आरोपी जेल में हैं। इन दोनों घटनाओं के आरोपियों पर एनएसए लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इन पर भी लगेगा एनएसए
हिस्ट्रीशीटर पिंटू सेंगर की 20 जून को दिनदहाड़े 18 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें मुख्य आरोपी पप्पू स्मार्ट, मनोज गुप्ता, वीरेंद्र पाल, सऊद अख्तर, महफूज अख्तर, फैसल, टाइसन समेत 14 आरोपी जेल में हैं, दो फरार हैं। इसके अलावा वाजिदपुर में भाई दूज के दिन हुई हिंसा में शामिल आरोपियों के साथ साढ़ में दंपति होरी लाल व शांति को पेट्रोल डालकर जिंदा फूंक देने वाले बदमाशों पर भी एनएसए लगेगा।
चोरों पर गुंडा एक्ट
सक्रिय चोरों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई होगी। इसके अलावा जो लोग जमानत पर बाहर हैं और अपराध में संलिप्त हैं, उनकी जमानत पुलिस खारिज कराएगी।
बिकरू व अन्य बड़ी वारदातों के आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए डीआईजी को जनवरी तक का समय दिया गया है।- मोहित अग्रवाल आईजी रेंज कानपुर