{"_id":"5c469cdcbdec22737c290725","slug":"rapidly-decreasing-the-strength-of-engineering-and-polytechnic-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेजी से घट रहे इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के छात्र, चौंकाने वाली एआईसीटीई की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से घट रहे इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के छात्र, चौंकाने वाली एआईसीटीई की रिपोर्ट
Tue, 22 Jan 2019 11:04 AM IST
शिखा पांडेय
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के छात्रों की संख्या में पिछले पांच सालों में काफी तेजी से गिरावट हुई है। साफ है कि अब इनका क्रेज घट रहा है। यही नहीं, आंकड़े बताते हैं कि होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, एमसीए, मैनेजमेंट के छात्रों में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
काउंसिल की अप्रूवल प्रॉसेस हैंडबुक में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक डिप्लोमा/पोस्ट डिप्लोमा सर्टिफिकेट (पॉलिटेक्निक) के लिए सत्र 2018-19 में कुल 1199401 छात्रों का एडमिशन हुआ, जबकि यह संख्या सत्र 2017-18 में 1261059 थी। यही हालात इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में भी है। सत्र 2017-18 में इस कोर्स में 1662488 छात्र थे, जो सत्र 2018-19 में घटकर 1586341 पर पहुंच गई। हालांकि फार्मेसी और आर्किटेक्चर का क्रेज देखने को जरूर मिल रहा है। इसमें पिछले तीन सालों में लगातार वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
डेमो पिक
पांच सालों में ऐसे घट रहे छात्र
वर्ष पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग मैनेजमेंट
2014-15 1307344 1901501 365352
2015-16 1310414 1844642 350161
2016-17 1293843 1752296 329273
2017-18 1261059 1662488 393055
2018-19 1199401 1586341 371813
फार्मेसी और आर्किटेक्चर में हुई बढ़ोतरी
फार्मेसी और आर्किटेक्चर में पिछले कुछ वर्षों से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। विशेषज्ञों के अनुसार मेडिकल स्टोर खोलने के लिए सरकार ने जबसे फार्मेसी अनिवार्य किया है, तबसे इस ओर ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। वहीं, आर्किटेक्चर में अब लोग नए तरह का कॅरियर देखने लगे हैं। दुनियाभर में अच्छे आर्किटेक्ट की डिमांड है। दोनों कोर्स के पिछले तीन वर्षों का आंकड़ा देखा जाए तो हर साल करीब एक-एक हजार छात्रों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
वर्ष पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग मैनेजमेंट
2014-15 1307344 1901501 365352
2015-16 1310414 1844642 350161
2016-17 1293843 1752296 329273
2017-18 1261059 1662488 393055
2018-19 1199401 1586341 371813
फार्मेसी और आर्किटेक्चर में हुई बढ़ोतरी
फार्मेसी और आर्किटेक्चर में पिछले कुछ वर्षों से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। विशेषज्ञों के अनुसार मेडिकल स्टोर खोलने के लिए सरकार ने जबसे फार्मेसी अनिवार्य किया है, तबसे इस ओर ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। वहीं, आर्किटेक्चर में अब लोग नए तरह का कॅरियर देखने लगे हैं। दुनियाभर में अच्छे आर्किटेक्ट की डिमांड है। दोनों कोर्स के पिछले तीन वर्षों का आंकड़ा देखा जाए तो हर साल करीब एक-एक हजार छात्रों की संख्या में इजाफा हो रहा है।