फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape with daughter in unnao uttar pradesh

रिश्तों पर पोती कालिखः बीवी को मायके भेज बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार

Tue, 05 Dec 2017 06:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 05 Dec 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
Rape with daughter in unnao uttar pradesh
डेमो पिक
हम जब अपने शुभचिंतकों की बात करते हैं तो उनमें दो नाम "मां और बाप " सबसे ऊपर होते हैं। लेकिन जब एक पिता ही अपनी बेटी की आबरू का दुश्मन बन जाए तो इससे अधिक शर्मशार करने वाली बात और क्या हो सकती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का है।
विज्ञापन




उन्नाव के  आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पिता पर दुष्कर्म का मुकदमा लिखवाया है। आरोप लगाया कि उसका पिता करीब सालभर से शारीरिक शोषण कर रहा है। मां लकवाग्रस्त है और मायके में रहती है। किसी तरह वह भाग कर ननिहाल पहुंची और पूरा वाकया बताया तो नाना उसे लेकर थाने पहुंचे। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती का मेडिकल कराया गया है। मामला संदिग्ध लग रहा है।   

विज्ञापन




 

पुलिस को सुनाई आपबीती

Rape with daughter in unnao uttar pradesh
डेमो पिक
आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने लकवाग्रस्त मां को मायके भेज दिया। वह पिता के साथ रहती थी। करीब एक साल से पिता उसके साथ गलत हरकतें करने लगे।


 

आरोपः घर में बंद कर शारीरिक शोषण करने लगा

Rape with daughter in unnao uttar pradesh
डेमो पिक
 दो महीने पहले उसकी दादी की मौत हो गई। इस पर वह घर में बंद कर शारीरिक शोषण करने लगा। उसने शिकायत करने की बात कही तो पिता ने जान से मारने की धमकी दी। दो दिन पहले वह किसी तरह भागकर ननिहाल पहुंची। वहां मां व नाना को पूरा वाकया बताया। नाना के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी। 



 
विज्ञापन

पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा

Rape with daughter in unnao uttar pradesh
डेमो पिक
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया॥  आसीवन थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। गांव के लोगों से जानकारी हुई है कि युवती को उसके पिता ने गांव के ही एक युवक के साथ देखा लिया था। 



इस पर उसने पिटाई कर दी। इसी खुन्नस में वह दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। फिलहाल तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। युवती के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे।


एक साल से पिता कर रहा था शारीरिक शोषण, पुलिस ने कराया मेडिकल, आरोपी की तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed