फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rape victim teenager gave birth to baby

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी  ने दिया बेटी को जन्म, पिता बोला आरोपी के घर छोड़ आऊंगा बच्ची

Mon, 28 Nov 2016 10:05 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 28 Nov 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
rape victim teenager gave birth to baby
डेमो
दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने रविवार को जिला महिला अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। किशोरी के पिता ने नवजात को अपने पास रखने से इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि अस्पताल से आने के बाद नवजात को आरोपी के घर छोड़ आएगा। रिपोर्ट दर्ज होने के साढ़े तीन महीने बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर किशोरी के पिता ने नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन


कछौना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पप्पू (25) ने एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ छह महीने तक दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इस पर परिजनों ने 17 अगस्त को पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि पप्पू किशोरी को किसी से बताने पर उसके पिता की हत्या करने की धमकी देता था। इस डर में किशोरी किसी को नहीं बताती थी। गर्भवती किशोरी को शनिवार रात प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस से उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


रविवार सुबह किशोरी ने एक बेटी को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। किशोरी के पिता ने कहा कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में लापरवाही बरत रही है। उसने कहा नवजात को वह नहीं पालेगा। इसे पप्पू के घर पर ही छोड़ आएगा। किशोरी ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी राम सागर राकेश ने बताया कि विवेचना अधिकारी इरफान से जवाब तलब किया है। आरोपी की गिफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed