{"_id":"5b87ebdc42c79246353bc1fc","slug":"rape-victim-allegation-over-youngman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता के आरोपः सगाई के बाद बनाए संबंध, घर पहुंची तो कर दी ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता के आरोपः सगाई के बाद बनाए संबंध, घर पहुंची तो कर दी ये मांग
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 30 Aug 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
फर्रुखाबाद जिले के एक गांव की युवती ने सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने शादी में 15 लाख रुपये की मांग करते हुए मारपीट करने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
युवती ने एसपी को भेजे पत्र में कहा है कि सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से दोनों परिवारों की सहमति से 8 जून 2018 को उसकी सगाई हुई थी। शादी तय हो जाने के बाद उस युवक ने बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके अलावा वह बराबर मोबाइल पर बातचीत करता रहा।
इस दौरान उसने कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। 14 जून को बाजार ले जाने के बहाने वह अपने घर छिबरामऊ ले आया और उसने यहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां से वापस जाने के बाद उसने दो माह के अंदर शादी करने और दहेज में 15 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर गाली गलौज कर शादी से करने से मना कर दिया।

Trending Videos
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी
डेमो पिक
जब उसके परिजनों ने नवाबगंज थाने में शिकायत की तो वहां न तो रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। 26 अगस्त को पीड़िता व उसके परिजन समझौता के लिए उसके घर गए तो वहां भी उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई और उसके अश्लील फोटो का वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।