फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rape of a teenager in Chitrakoot, Two youths did misdeeds several times, information about pregnancy

चित्रकूट में किशोरी से दुष्कर्म: दो युवकों ने कई बार किया कुकृत्य, गर्भ ठहरने पर हुई जानकारी, आरोपियों की तलाश

Thu, 03 Aug 2023 01:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 03 Aug 2023 01:04 PM IST
सार

Chitrakoot Crime: मानिकपुर थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। लगभग छह माह का गर्भ होने की संभावना है।

विज्ञापन
Rape of a teenager in Chitrakoot, Two youths did misdeeds several times, information about pregnancy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्रकूट जिले में सरैंया चौकी क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दो युवकों ने कई बार दुष्कर्म किया। गर्भ ठहरने पर किशोरी ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर किया गया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश की जा रही है। सरैंया चौकी क्षेत्र के एक पुरवा निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि छह-सात माह पूर्व बुआ के साथ प्रयागराज के नैनी के महोखर गई थी। वहीं बुआ के साथ मजदूरी करती थी। तीन दिन पूर्व रविवार को गांव लौटी तो घर में पेट दर्द की शिकायत की।
विज्ञापन

किशोरी के माता-पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद गर्भवती होने की बात पता चली। किशोरी ने बताया कि महोखर कार्य स्थल पर सेमरदहा के ऋषिकेश और अहिरीपुरवा के राजकुमार ने उसे बहलाकर कमरे में बुलाया था। इसके बाद अलग अलग दिन उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज
कई बार पेट दर्द की शिकायत हुई, तो वहीं से दवा लेकर खाई थी। बुधवार को मानिकपुर थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। लगभग छह माह का गर्भ होने की संभावना है।

मजदूरी करते समय संपर्क में आई थी किशोरी
बताया कि घटनास्थल नैनी थाना क्षेत्र का है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, विवेचना वहां स्थानांतरित की जाएगी। जानकारी के अनुसार, मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी अपनी बुआ के साथ नैनी में मजदूरी करते समय वहां अन्य मजदूर परिवार के संपर्क में आई थी।

अपने कमरे में बुलाकर किया दुष्कर्म
इस दौरान दो परिवार आसपास के होने के कारण दो युवकों से पहचान हो गई। इसका फायदा उठाकर दो युवकों ने उसे अलग-अलग दिनों में अपने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने बताया कि उसने इसकी जानकारी अपनी बुआ को दी थी। बुआ ने इसका उलाहना भी दिया।

दोनों एक ही बिरादरी के बताए गए हैं
इसके बाद में ऋषिकेश नामक युवक ने किशोरी को शादी करने का भरोसा देकर मामला शांत करा दिया। दोनों एक ही बिरादरी के बताए गए हैं। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed