फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ranji Trophy: UP team to arrive in the city today; match on the 18th.

रणजी ट्रॉफी : आज शहर पहुंचेगी यूपी टीम, मैच 18 को

Thu, 15 Oct 2026 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy: UP team to arrive in the city today; match on the 18th.
कानपुर। रणजी ट्रॉफी में बिहार को एक पारी और 267 रन से करारी शिकस्त देने के बाद उत्तर प्रदेश की टीम अब गोवा के खिलाफ दूसरे मुकाबले की तैयारी में जुटेगी। 18 अक्तूबर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए यूपी की टीम 15 अक्तूबर को कानपुर पहुंचेगी। मुख्य कोच ज्ञानेंद्र पांडेय और असिस्टेंट कोच राहुल सप्रू की देखरेख में टीम 16 और 17 अक्तूबर को अभ्यास करेगी।
विज्ञापन


यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। बिहार के खिलाफ टीम ने तीसरे दिन ही मुकाबला अपने नाम कर लिया था। अब कप्तान आर्यन जुयाल के नेतृत्व में खिलाड़ी गोवा के खिलाफ भी जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। ग्रीनपार्क में होने वाले इस मुकाबले के लिए टीम अभ्यास सत्र में अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण को धार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed