फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ramshankar Katheria, budget will take the country forward, Akhilesh Yadav considers criticism as his religion

Etawah: रामशंकर कठेरिया बोले- बजट देश को आगे ले जाना वाला है, आलोचना करना अखिलेश यादव अपना धर्म समझते हैं

Sun, 05 Feb 2023 06:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Feb 2023 06:01 PM IST
सार

सांसद प्रो.रामशंकर कठेरिया ने कहा कि मंदी के दौर में भी भारत मजबूती से खड़ा है। उन्होंने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि वो विपक्ष के नेता हैं और आलोचना करना वो धर्म समझते हैं।

विज्ञापन
Ramshankar Katheria, budget will take the country forward, Akhilesh Yadav considers criticism as his religion
इटावा क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम बजट 2023 देश को आगे ले जाने वाला बजट है। यह भारत में सबके कल्याण और सबके विकास के लिए आधार स्तंभ साबित होगा। यह बात सांसद प्रो.रामशंकर कठेरिया ने रविवार को इटावा क्लब में बजट को लेकर बुलाई गई पत्रकार वार्ता में कही।

विज्ञापन

सांसद ने कहा कि वित्त मंत्री ने 45 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। आने वाले समय में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यस्था का स्पष्टीकरण है। जीडीपी दुनिया के अन्य देशों से बढ़ी हुई है। मंदी के दौर में भी भारत मजबूती से खड़ा है। इतनी बड़ी आबादी के बावजूद भारत दुनिया का आठवां आर्थिक रूप से मजबूत देश है।
विज्ञापन

आने वाले समय में और मजबूती से आगे बढ़ेगा। आम आदमी, मजदूर, किसान, व्यापारी और मध्यम वर्ग के कल्याण के लिए कदम उठाए गए हैं। सपा के विरोध करने के सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव विपक्ष के नेता हैं और आलोचना करना वो धर्म समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी लोक सभा चुनाव में विपक्षी एकजुटता के सवाल पर कहा कि वह पहले के दो चुनाव में भी एकजुट हुए थे। हालांकि कोई एक दूसरे पर विश्वास नहीं करता। रामचरित मानस को लेकर उठे विवाद पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रयास सबका साथ सबका विकास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed